आगरा में हो रही झमाझम बारिश ने रेलवे की रफ्तार को भी रोक दिया है। बारिश के कारण बृहस्पतिवार को गतिमान, शताब्दी सहित 12 से ज्यादा ट्रेनें निर्धारित समय से चार घंटे तक की देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में कई जगह रेलवे ट्रैकों पर पानी भर गया।
बुधवार की रात से हुई मूसलाधार बारिश से नाला बुढ़ान सैयद व मुस्तफा क्वार्टर पर रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया। इससे ट्रेनों को कॉशन ऑर्डर (कम गति से) लेकर गुजारना पड़ा। वहीं सेमी हाईस्पीड गतिमान एक्सप्रेस व शताब्दी एक्सप्रेस भी 35-35 मिनट की देरी से आगरा कैंट पहुंचीं। केरला एक्सप्रेस ढाई घंटे, साप्ताहिक आगरा कैंट कोलकाता चार घंटे की देरी से चल रही थीं। इसी तरह पंजाब मेल, मरुधर एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, आगरा कैंट नई दिल्ली इंटरसिटी सहित 12 से ज्यादा गाड़ियां एक से डेढ़ घंटे की देरी से आगरा कैंट पहुंचीं।
2 of 5
आगरा कैंट स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली के रईस अहमद का कहना था कि उन्हें समता एक्सप्रेस से जाना था मगर यहढाई घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं।
3 of 5
आगरा कैंट स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नोएडा की मीना देवी भी अपने परिवार के साथ सुबह सात बजे से ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। उनकी ट्रेन सुबह 10 बजे के स्थान पर दोपहर दो बजे पहुंची। डीसीएम प्रशस्ति ने बताया कि बारिश व अन्य कारणों से ट्रेनें देरी से चलीं।
4 of 5
घरों में भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के परिसर और आवासीय कॉलोनी में जलभराव हो गया। यहां घरों में पानी भरने के कारण रेलवे कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन परिसर के उच्चीकरण का कार्य चल रहा है, लेकिन रेलवे ने परिसर में जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया है।
5 of 5
रेलवे कॉलोनी में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन के परिसर और आवासीय कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों ने बताया कि यहां जरा सी बारिश से घरों तक में पानी भर जाता है। स्टेशन पर लाखों रुपये के काम किए जा रहे हैं मगर परिसर में सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।