{"_id":"5b9fa7e7867a557ebe1e8b70","slug":"radhastami-celebrations-at-shrije-mandir-barsana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: प्रकट हुईं राधारानी, दर्शन को उमड़े भक्त, जयकारों से गूंजा बरसाना का श्रीजी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: प्रकट हुईं राधारानी, दर्शन को उमड़े भक्त, जयकारों से गूंजा बरसाना का श्रीजी मंदिर
Tue, 18 Sep 2018 06:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 18 Sep 2018 06:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
radhastami celebrations
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राधाष्टमी पर बरसाना में उमंग का माहौल था और उल्लास की चमक। इसी बीच कदम दर कदम बढ़ती भक्तों की आस्था, घड़ी की टिक-टिक के बीच हर किसी को इंतजार था तो बस सुबह के चार बजने का, और जैसे ही घड़ी ने चार बजाए आस्था अपने पूरे चरम पर आ पहुंची। भक्तों का रेला अपनी आराध्य के दर्शनों को उमड़ पड़ा।
तस्वीरें: प्रकट हुईं राधारानी, दर्शन को उमड़े भक्त, जयकारों से गूंजा बरसाना का श्रीजी मंदिर
2 of 5
radhastami celebrations
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह ठीक चार बजे श्रीजी महल में राधारानी का प्रकटोत्सव होते ही घंटे-घड़ियालों की धुन के मध्य मंदिर परिसर राधा प्यारी ने जनम लियो है कुंवर किशोरी ने जनम लियो है, की प्रतिध्वनि से गूंज उठा। बरसाना में जन्म एवं मूल शांति के दर्शन करने के लिए तीर्थयात्री एवं श्रद्धालु रविवार को ही बरसाना पहुंच गए थे। जन्म के पूर्व ही गोस्वामी समाज ने गायन किया।
तस्वीरें: प्रकट हुईं राधारानी, दर्शन को उमड़े भक्त, जयकारों से गूंजा बरसाना का श्रीजी मंदिर
3 of 5
radhastami celebrations
- फोटो : अमर उजाला
श्रीजी मंदिर के सेवायत आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों के मध्य 27 कुओं के जल, 27 पेड़ों की पत्ती एवं औषधियों से जहां पहले मूल शांति हुई वहीं उसके बाद सवा मन दूध, दही, घी, बूरा और शहद से अभिषेक वैदिक मंत्रों के मध्य किया गया। इसके बाद नंदगांव के गोस्वामी गायन करते हुए मंदिर में पहुंचे और आज बधाई है बरसाने, कुंवर किशोरी ने जनम लियो है, के पदों से बधाई दी। शाम को श्रीजी ने सफेद संगमरमर की छतरी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: प्रकट हुईं राधारानी, दर्शन को उमड़े भक्त, जयकारों से गूंजा बरसाना का श्रीजी मंदिर
4 of 5
radha birth place rawal village
राधाष्टमी की पूर्व संध्या पर रविवार को बरसाना में चाव निकाली गई, जिसमें महिलाएं मेवा, फल, वस्त्र, आदि की टोकरी अपने सिर पर रखकर पहले मंदिर की ओर चलीं। इस चाव में गोप सबसे आगे झंडा लेकर चल रहे थे। बरसाना की प्रसिद्ध दस दिवसीय बूढ़ी लीला की शुरुआत मंगलवार से मोरकुटी पर मयूर लीला होगी।
विज्ञापन
तस्वीरें: प्रकट हुईं राधारानी, दर्शन को उमड़े भक्त, जयकारों से गूंजा बरसाना का श्रीजी मंदिर
5 of 5
radha ashtami
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में राधाष्टमी पर्व पर वर्ष में एक बार होने वाली सदियों पुरानी रासलीला परंपरा का निर्वहन हुआ। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हुई इस रासलीला को देखने के लिए मंदिर सेवायतों के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी रही। वहीं राधाष्टमी के पर्व पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ रही। सुबह पट खुलने के साथ ही मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।