फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: उपद्रवियों की गोली से बाल-बाल बचा जवान, बुलेटप्रूफ जैकेट ने नहीं, पर्स ने बचाई जान

Mon, 23 Dec 2019 12:29 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 23 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Purse in the pocket saved police constable life from bullet during Firozabad CAA protest
सिपाही के पर्स में फंसी गोली - फोटो : ANI
फिरोजाबाद बवाल के दौरान एसएसपी के साथ चल रहे सिपाही बृजेंद्र ने शनिवार को बवाल के 15 घंटे बाद जब अपनी वर्दी उतारी तो उनके होश उड़ गए। लगातार 15 घंटों से उपद्रवी प्रदर्शनकारियों को संभालने में लगे हुए सिपाही की जान शनिवार को पर्स और बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली। गोली बुलेटप्रूफ जैकेट को पार करते हुए पर्स में जाकर फंस गई। सिपाही को गोली लगने की जानकारी करीब 15 घंटे बाद वर्दी उतारने पर हो सकी। 


 
Purse in the pocket saved police constable life from bullet during Firozabad CAA protest
Firozabad constable - फोटो : ANI
पर्स में गोली फंसी देख सिपाही दंग रह गया। शनिवार को सिपाही ने डीएम और एसएसपी को घटना की जानकारी दी। सिपाही बृजेंद्र एसएसपी ऑफिस में तैनात है। शुक्रवार को सिपाही की ड्यूटी एसएसपी सचिंद्र पटेल के साथ हमराह के रूप में थी। 

 
Purse in the pocket saved police constable life from bullet during Firozabad CAA protest
पर्स में फंसी गोली - फोटो : ANI
जुमे की नमाज के बाद शुरू हुए उपद्रव के दौरान एसएसपी सचिंद्र पटेल के साथ हमराह सिपाही बृजेंद्र अन्य सिपाहियों के साथ मौजूद थे। सिपाही ने सुरक्षा की दृष्टि से बुलेटप्रूफ जैकेट भी पहना था। तभी उपद्रवियों की ओर से पुलिस टीम पर की गई फायरिंग के दौरान एक गोली सिपाही बृजेंद्र की बुलेटप्रूफ जैकेट और अंदर पहनी गई लेदर की जैकेट को चीरती हुई वर्दी की ऊपरी जेब में रखे पर्स में जाकर फंस गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Purse in the pocket saved police constable life from bullet during Firozabad CAA protest
प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि सिपाही को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। घटना के करीब 15 घंटे बाद सिपाही ने वर्दी उतारी तो वर्दी की जेब में छेद देख सिपाही दंग रह गया। उसने पर्स को देखा तो गोली पर्स में फंसी थी। उसने घटना की जानकारी एसएसपी सचिंद्र पटेल को रसूलपुर थाने पर दी और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। सिपाही ने कहा कि वाकई यह उनका दूसरा जन्म ही है, नहीं तो इस गोली से उसकी जान चली गई होती। 
 
विज्ञापन
Purse in the pocket saved police constable life from bullet during Firozabad CAA protest
शनिवार को हुए बवाल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि शनिवार को फिरोजाबाद में पथराव के दौरान एसएसपी, एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी समेत कई दरोगा व सिपाही घायल हो गए। यूपी के 21 जिलों में इंटरनेट शनिवार रात 12 बजे तक बंद रहे, जबकि लखनऊ समेत 15 जिलों में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं सोमवार तक बंद रहेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed