फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 95 साल बाद होगा ताजमहल की मीनार का 'इलाज', मुख्य गुंबद की भी निखरेगी काया

Fri, 12 Jul 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
protection of Taj Mahal minarets and mudpack therapy will start soon
ताजमहल, उत्तर पश्चिम मीनार लगी पाड़ ( 95 साल पुरानी तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
यमुना किनारे को ओर ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार का 95 साल बाद ‘इलाज’किया जाएगा। मीनार की छतरी में दिखाई दी दरार और कई पत्थरों के गल जाने की रिपोर्ट के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इसका संरक्षण शुरू किया है। वहीं ताजमहल के पीलेपन को हटाने के लिए मुख्य गुंबद पर भी मडपैक ट्रीटमेंट करने की अनुमति मिल गई है।
protection of Taj Mahal minarets and mudpack therapy will start soon
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मीनार में लगे लोहे की क्लैंप के गल जाने के कारण पत्थर चटक गए हैं, जिससे 30 पीस मार्बल के बदले जाएंगे, जबकि अंदर छतरी के नीचे 15 सीढ़ियों के पत्थरों को भी बदला जाएगा। इससे पहले 1924 में छतरी और कलश का संरक्षण हुआ था। एएसआई 48 लाख की लागत से यह कार्य करा रहा है। 
protection of Taj Mahal minarets and mudpack therapy will start soon
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार बांधी जा रही पाड़ - फोटो : अमर उजाला
मीनार के चारों ओर स्केफोल्डिंग (पाड़) बांधने का काम जारी है। यहां अंदर मीनार के हर मंजिल पर लोहे की क्लैंप गल गई हैं। सबसे ऊपर छतरी से बारिश का पानी मीनार के अंदर आने के कारण ऊपर की 15 सीढ़ियां भी गली हैं। बंद मीनार में चमगादड़ों के रहने के कारण कई पत्थरों पर नुकसान हुआ है। इन्हें भी बदला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
protection of Taj Mahal minarets and mudpack therapy will start soon
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मीनार के अंदर बारिश का पानी जाने के कारण कई पत्थर गल गए हैं, जबकि कुछ निकल गए हैं। अगस्त तक मीनार के पत्थरों को बदलने का काम पूरा कर लेंगे। छतरी की मरम्मत का काम भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
protection of Taj Mahal minarets and mudpack therapy will start soon
ताजमहल
1941 में एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट में ताजमहल की दक्षिण-पश्चिमी मीनार सबसे ज्यादा 21.6 सेमी झुकी पाई गई थी। इस कमेटी ने उत्तर पश्चिमी मीनार को 3.5 सेमी का झुकाव पाया था। तब से 2004-05 तक सर्वे ऑफ इंडिया ने हर पांच साल में झुकाव की जांच की है, जिसमें 1971 के बाद झुकाव बंद हो गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed