{"_id":"5d26f3d98ebc3e6cee20a971","slug":"protection-of-taj-mahal-minarets-and-mudpack-therapy-will-start-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 95 साल बाद होगा ताजमहल की मीनार का 'इलाज', मुख्य गुंबद की भी निखरेगी काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: 95 साल बाद होगा ताजमहल की मीनार का 'इलाज', मुख्य गुंबद की भी निखरेगी काया
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
ताजमहल, उत्तर पश्चिम मीनार लगी पाड़ ( 95 साल पुरानी तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यमुना किनारे को ओर ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार का 95 साल बाद ‘इलाज’किया जाएगा। मीनार की छतरी में दिखाई दी दरार और कई पत्थरों के गल जाने की रिपोर्ट के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इसका संरक्षण शुरू किया है। वहीं ताजमहल के पीलेपन को हटाने के लिए मुख्य गुंबद पर भी मडपैक ट्रीटमेंट करने की अनुमति मिल गई है।
2 of 7
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मीनार में लगे लोहे की क्लैंप के गल जाने के कारण पत्थर चटक गए हैं, जिससे 30 पीस मार्बल के बदले जाएंगे, जबकि अंदर छतरी के नीचे 15 सीढ़ियों के पत्थरों को भी बदला जाएगा। इससे पहले 1924 में छतरी और कलश का संरक्षण हुआ था। एएसआई 48 लाख की लागत से यह कार्य करा रहा है।
3 of 7
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार बांधी जा रही पाड़
- फोटो : अमर उजाला
मीनार के चारों ओर स्केफोल्डिंग (पाड़) बांधने का काम जारी है। यहां अंदर मीनार के हर मंजिल पर लोहे की क्लैंप गल गई हैं। सबसे ऊपर छतरी से बारिश का पानी मीनार के अंदर आने के कारण ऊपर की 15 सीढ़ियां भी गली हैं। बंद मीनार में चमगादड़ों के रहने के कारण कई पत्थरों पर नुकसान हुआ है। इन्हें भी बदला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ताजमहल की उत्तर-पश्चिम मीनार
- फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मीनार के अंदर बारिश का पानी जाने के कारण कई पत्थर गल गए हैं, जबकि कुछ निकल गए हैं। अगस्त तक मीनार के पत्थरों को बदलने का काम पूरा कर लेंगे। छतरी की मरम्मत का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल
1941 में एडवाइजरी कमेटी की रिपोर्ट में ताजमहल की दक्षिण-पश्चिमी मीनार सबसे ज्यादा 21.6 सेमी झुकी पाई गई थी। इस कमेटी ने उत्तर पश्चिमी मीनार को 3.5 सेमी का झुकाव पाया था। तब से 2004-05 तक सर्वे ऑफ इंडिया ने हर पांच साल में झुकाव की जांच की है, जिसमें 1971 के बाद झुकाव बंद हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।