फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार : सरगना का एक और साथी गिरफ्तार, पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 22 Aug 2020 03:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Prostitution Racket Leader's partner arrested in agra
देह व्यापार गिरोह की सरगना और पकड़ा गया आरोपी नितिन प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
आगरा में देह व्यापार की सरगना महिला के एक और साथी होटल संचालक नितिन प्रजापति उर्फ निक्की को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो होटलों में ग्राहक लेकर आता था। देह व्यापार के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाली बातें बताई हैं। 
Prostitution Racket Leader's partner arrested in agra
आरोपी नितिन प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी नितिन प्रजापति गोबर चौकी का रहने वाला है। उसने बीएससी की थी। इसके बाद अपने भाई के क्लीनिक पर बैठने लगा था। वर्ष 2017 में प्रशांत राघव नाम का युवक अपना इलाज कराने के लिए क्लीनिक पर आया था। दोनों की दोस्ती हो गई। प्रशांत ने उसकी मुलाकात राहुल मिश्रा से कराई। यह भी होटल संचालक है। राहुल ने देह व्यापार की सरगना महिला से मुलाकात करा दी। महिला से संपर्क होने पर नितिन धंधे में शामिल हो गया। 
Prostitution Racket Leader's partner arrested in agra
इसी होटल में चल रहा था देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
किराये पर लिया था होटल  
नितिन ने राहुल और प्रशांत के साथ मिलकर दो साल पहले होटल ताज हैवन किराये पर लिया था। इसके बाद महिला के जरिये आगरा सहित जयपुर, दिल्ली, मुंबई, अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला के एजेंट के संपर्क में आ गया। विदेशी एजेंट से भी संपर्क कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution Racket Leader's partner arrested in agra
देह व्यापार की सरगना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में होटल में पुलिस ने देह व्यापार पकड़ लिया था। इस पर नितिन फरार हो गया था। वो अपने होटल में ही उज्बेकिस्तान, तुर्की, कजाकिस्तान, नेपाल, रूस की लड़कियों को बुलाकर लाते थे। लड़कियां दिल्ली और पंजाब में रहती हैं। उन्हें एजेंट भेजते थे। 
विज्ञापन
Prostitution Racket Leader's partner arrested in agra
सरगना रोशनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर करते थे बुकिंग
पुलिस की पूछताछ में आरोपी नितिन ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर लड़कियों की फोटो की एल्बम बना रखी थी। इसमें लड़की की प्रोफाइल लिखी जाती थी। इसके नीचे रेट भी लिखा होता था। ग्राहक को एल्बम भेजते थे। इसके बाद बुकिंग होती थी। होटल संचालक को कमीशन मिलता था। वो सरगना महिला को ऑनलाइन पेमेंट करते थे। कई विदेशी लड़कियों से नितिन, प्रशांत सीधे संपर्क में आ गए थे। आरोपियों के संपर्क में कई होटल संचालक भी हैं। उनके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed