{"_id":"5cb700eebdec226dae66b0f4","slug":"priyanka-chaturvedi-serious-allegations-on-congress-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है वो मामला, जिसे लेकर कांग्रेसी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी ही पार्टी पर फोड़ा 'लेटर बम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है वो मामला, जिसे लेकर कांग्रेसी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी ही पार्टी पर फोड़ा 'लेटर बम'
Wed, 17 Apr 2019 05:25 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Apr 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता और प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी ही पार्टी पर 'लेटर बम' फोड़ा है। उन्होंने महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं को पार्टी में तरजीह देने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक पत्र शेयर किया है, जिसमें मथुरा के कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पद पर बहाल किया गया है। इन कार्यकर्ताओं पर प्रियंका चतुर्वेदी ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। तब कांग्रेस ने इन कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। जानिए क्या है पूरा मामला...
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी
दरअसल, यह मामला एक सितंबर, 2018 का है जब राफेल विवाद को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर थी। देशभर में कांग्रेस पार्टी के नेता मोदी सरकार के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के साथ मथुरा में प्रेसवार्ता की थी। उस वक्त पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस के पदाधिकारी अब्दुल जब्बार के पार्टी से निष्कासन के मुद्दे पर प्रवक्ता से बातचीत करनी चाही थी।
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी
- फोटो : ANI
प्रियंका चतुर्वेदी उनकी बात को मीडिया से अलग सुनना चाहती थीं, लेकिन कार्यकर्ताओं ने यह बात मीडिया के सामने ही प्रवक्ता के सामने रख दी थी। इससे प्रेसवार्ता में हंगामा खड़ा हो गया था। आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए थे। यह बात प्रवक्ता को नागवार गुजरी, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी
इस मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य राज बहादुर ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक चकलेश्वर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव उमेश पंडित, पूर्व पीसीसी सदस्य मास्टर प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य यतेंद्र मुकद्दम, पूर्व पीसीसी सदस्य गिरधारी लाल पाठक, अब्दुल जब्बार, प्रवीण ठाकुर, भूरी सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
प्रियंका चतुर्वेदी
चुनाव के वक्त कांग्रेस ने घटना पर खेद जताते हुए उन सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदों पर बहाल कर दिया गया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर नाराजगी जताते हुए ट्विटर पर चिट्ठी शेयर की है जिसके अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश पर इन कार्यकर्ताओं को बहाल किया गया है।सिंधिया कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं और लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं।
Deeply saddened that lumpen goons get prefence in @incindia over those who have given their sweat&blood. Having faced brickbats&abuse across board for the party but yet those who threatened me within the party getting away with not even a rap on their knuckles is unfortunate. https://t.co/CrVo1NAvz2
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) April 17, 2019