{"_id":"5f9fa9c48ebc3e9bb02fe985","slug":"priests-washed-the-nandababa-temple-with-ganges-water-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंदिर में नमाज का मामला: सेवायतों ने परिसर को गंगाजल से धोया, शुद्धिकरण के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में नमाज का मामला: सेवायतों ने परिसर को गंगाजल से धोया, शुद्धिकरण के लिए किया हवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नंदबाबा मंदिर परिसर को गंगाजल ने धोया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा जनपद के नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के मामले पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। मंदिर के सेवायतों ने थाना बरसाना में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, सोमवार की सुबह मंदिर परिसर को गंगाजल से धोकर शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद गोस्वामीजनों ने हवन-पूजन किया।
2 of 5
मंदिर परिसर में नमाज अदा करते मुस्लिम यात्री
- फोटो : अमर उजाला
सेवायत मुकेश गोस्वामी और शिवहरि गोस्वामी ने बताया कि 29 अक्तूबर को नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में दो मुस्लिम यात्री फैजल खान और मोहम्मद चांद अपने दो हिंदू साथी आलोक रतन एवं नीलेश गुप्ता के साथ आए थे।
3 of 5
नंदबाबा मंदिर में सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि फैजल और मोहम्मद चांद ने सेवायतों की बिना अनुमति और जानकारी के मंदिर में नमाज अदा की और साथियों से फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इनके इस कृत्य से हिंदू समाज में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नंदबाबा मंदिर परिसर को गंगाजल से धुलवाते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
सेवायत कान्हा गोस्वामी ने बताया कि चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने नमाज अदा करने वाले दोनों युवकों के संबंध विदेशी संगठनों से होने की आशंका जताई है। साथ ही विदेशी फंडिंग की जांच की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
नंदबाबा मंदिर में हवन करते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
गोस्वामीजनों ने सोमवार की सुबह नंदबाबा मंदिर परिसर को गंगाजल से धोया। इसके बाद हवन पूजन किया गया। गोस्वामीजनों ने कहा कि मंदिर की शुद्धिकरण के लिए गंगाजल से परिसर को धोया गया है। साथ ही हवन किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।