फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   President ramnath kovind Will Stay Four Hours in Vrindavan Up News

यूपीः वृंदावन में चार घंटे रहेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बच्चों को कराएंगे भोजन

Wed, 27 Nov 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
President ramnath kovind Will Stay Four Hours in Vrindavan Up News
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद - फोटो : president of india website
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई हैं। 28 नवंबर को वे वृंदावन में चार घंटे तक रहेंगे। इस दौरान मंदिर बांकेबिहारी में दर्शन के साथ आरके मिशन और अक्षय पात्र में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ रहेंगे। हालांकि अभी राज्यपाल और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

President ramnath kovind Will Stay Four Hours in Vrindavan Up News
अक्षय पात्र - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक स्तर पर की जा रही तैयारियों के मुताबिक राष्ट्रपति सुबह 10 बजे वृंदावन में अक्षय पात्र स्थित हेलीपैड पर सेना के हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। यहां उनके आगमन को देखते हुए पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। उनका काफिला सबसे पहले रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचेगा। यहां वह शारदा ब्लॉक स्थित नव स्थापित कैंसर यूनिट का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

President ramnath kovind Will Stay Four Hours in Vrindavan Up News
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
करीब 10:55 बजे तक यहां आयोजित कार्यक्रम में रहने के बाद वे ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने जाएंगे। यहां करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना के बाद पानीघाट स्थित निकुंज वन में रामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12 बजे अक्षय पात्र पहुंचेंगे। यहां मिड-डे मील का भोजन तैयार करने वाली रसोई का अवलोकन करेंगे। परिषदीय विद्यालयों के 20 बच्चों को भोजन कराएंगे और खुद भी भोजन करेंगे। दोपहर दो बजे यहां से रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन

President ramnath kovind Will Stay Four Hours in Vrindavan Up News
एसएसपी शलभ माथुर - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को डीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ अब तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने जिला अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को भोजन आदि करना है, उन खाद्य सामग्री की जांच में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। वहीं, लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की प्रगति जानी। 

President ramnath kovind Will Stay Four Hours in Vrindavan Up News
अन्नपूर्णा अक्षयपात्र योजना के तहत भोजन
राष्ट्रपति के लिए 10 से 12 प्रकार के व्यंजन बनाए जाएंगे। इस मेन्यू में प्रमुख मथुरा का प्रसिद्ध पेड़ा होगा। संस्था अक्षयपात्र फाउंडेशन से जुड़े अनंतवीरदास ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर संस्था अक्षयपात्र फाउंडेशन तैयारियों में जुटा है। वहीं उनके भोजन के मेन्यू में दूध पकौड़ी, मालपुआ, खीर, सादा दाल, दाल मखनी, चार प्रकार की सब्जी, मिस्सी व सादा रोटी, चावल, वेज विरयानी, बूंदी का रायता के साथ कई प्रकार के सलाद और सूप रखा गया है। इन सबसे अलग संस्था अक्षयपात्र द्वारा राष्ट्रपति को पेड़े को भी भोजन के साथ परोसा जाएगा।

President ramnath kovind Will Stay Four Hours in Vrindavan Up News
रथ पर सवार होकर निकले ठाकुर बांकेबिहारी महाराज - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे राष्ट्रपति के लिए मंदिर प्रांगण में तैयारियां शुरू हो गईं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न जाए, इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने कमर कस ली है। मंदिर में भव्य सजावट की जाएगी। साथ ही पूरे मंदिर परिसर में सुगंधित गुलाब और केवड़ा इत्रों का छिड़काव होगा। तैयारियों के बारे में बताते हुए मंदिर की प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि प्रशासन के अलावा मंदिर प्रबंधन के निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि 28 नंवबर को सुबह गौरव गोस्वामी और विशाल गोस्वामी की सेवा में राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करेंगे।

President ramnath kovind Will Stay Four Hours in Vrindavan Up News
मथुरा और वृंदावन में 4 स्थानों पर बनाए जाएंगे सेफ हाउस - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मथुरा और वृंदावन में चार स्थानों पर सेफ हाउस बनाए गए हैं। यहां सभी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, 100 बेड वाले संयुक्त जिला अस्पताल, मथुरा के नयति मैडीसिटी के साथ मिलिट्री के अस्पताल को सेफ हाउस बनाया गया है। इन अस्पतालों में हर प्रकार की चिकित्सा व्यवस्थाओं के इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इन सेफ हाउस पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं राष्ट्रपति की फ्लीट में एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस रहेंगी। सीएमओर डॉ. शेर सिंह ने बताया कि चारों अस्पतालों में सेफ हाउस में कुशल डाक्टरों की टीम रहेगी। जनपद के सभी डाक्टरों को अलर्ट करते हुए उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed