फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G-20: मेहमानों के स्वागत में कलरफुल हुई ताजनगरी,प्राचीन इमारतों और 'मुहब्बत द ताज' के विशेष शो का करेंगे दीदार

Thu, 02 Feb 2023 04:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Preparations are on to show a special show of Mohabbat the Taj to guests at proposed G-20 meeting in Agra
जी-20 मेहमानों के स्वागत को तैयार ताज नगरी - फोटो : अमर उजाला

भारत में होने वाली जी-20 देशों की पहली बैठक आगरा में प्रस्तावित है। यह बैठक 10 से शुरू होकर 13 फरवरी तक होगी। इस दौरान मेहमानों को ताजमहल, आगरा किला, एत्मादउद्दौला के साथ कलाकृति में 'मुहब्बत द ताज' शो भी दिखाने की तैयारी की जा रही है। ताजमहल के तामीर होने के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को इस शो के जरिए दिखाया जा सकता है। 



इसके लिए जी-20 के मेहमानों के लिए स्पेशल शो आयोजित करने का विचार प्रदेश स्तर पर चल रहा है। समिट के दौरान मेहमान रात में भी यहां रहेंगे, ऐसे में डेढ़ घंटे का स्पेशल शो उनके लिए किया जा सकता है। पूर्व में वीआईपी मेहमानों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए यह शो होते रहे हैं।

Preparations are on to show a special show of Mohabbat the Taj to guests at proposed G-20 meeting in Agra
तैयार किया गया जी-20 पार्क - फोटो : अमर उजाला

जी-20 पार्क तैयार, सभी देशों के झंडे लगेंगे

फूल सैय्यद चौराहे को नई जी-20 क्रॉसिंग के रूप में नई पहचान मिल गई है। यहां पार्क तैयार होने के साथ फव्वारे को लगाया गया है। जी-20 का लोगो और यहां सभी देशों के झंडे लगाने की कवायद शुरू की जा रही है। पार्क में लैंड स्केपिंग कर घास और रंग-बिरंगे फूल लगाकर आकर्षक बनाया गया है। फव्वारे को शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग किया जाएगा।
Preparations are on to show a special show of Mohabbat the Taj to guests at proposed G-20 meeting in Agra
मेट्रो पिलरों पर की गई चित्रकारी - फोटो : अमर उजाला

रात में निरीक्षण को निकले डीएम-कमिश्नर

जी-20 प्रतिनिधिमंडल के दौरे के लिए दोपहर में डीएम ने निरीक्षण किया तो रात में फसाड लाइटिंग, काम को देखने के लिए कमिश्नर अमित गुप्ता, डीएम नवनीत सिंह चहल और नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे अधिकारियों के साथ निकले। उन्होंने खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल के वीआईपी रूट पर लाइटिंग, फसाड और सफाई के साथ पौधारोपण को देखा। तिरंगी लाइटों और भ्रमण के दौरान गंदगी न दिखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Preparations are on to show a special show of Mohabbat the Taj to guests at proposed G-20 meeting in Agra
ताज परिसर को सजाया गया - फोटो : अमर उजाला

कल स्कूलों में होगी जी-20 पर निंबंध प्रतियोगिता

बुधवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने विकास भवन में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर वसुधैव कुटुंबकम विषय पर स्कूलों, कालेजों में निबंध प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। यह प्रतियोगिता 3 फरवरी को होगी। इसका रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक यह प्रतियोगिता एक साथ होगी। 
विज्ञापन
Preparations are on to show a special show of Mohabbat the Taj to guests at proposed G-20 meeting in Agra
दीवार पर आकृतियां बनाते चित्रकार - फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी इस लिंक https://forms.gle/n85dpYDmfsb5jr9h6 पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बोर्ड के विद्यालय प्रबंधकों जिससे उक्त सभी निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का रिकॉर्ड रहेगा। सीडीओ ए मणिकंडन ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन के आधार पर ई-प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed