फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन के प्रेम मंदिर में आज से श्रद्धालुओं को प्रवेश, करना होगा नियमों का पालन

Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
prem mandir open for devotees before diwali in vrindavan
प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के कपाट 11 नवंबर (बुधवार) से खुलने जा रहे हैं। मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत मंदिर में भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए पूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं। बता दें कि प्रेम मंदिर की कलात्मकता और भव्यता देखते ही बनती है। बांकेबिहारी के बाद वृंदावन में सबसे अधिक श्रद्धालु प्रेम मंदिर में आते हैं।
prem mandir open for devotees before diwali in vrindavan
प्रेम मंदिर वृंदावन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण मार्च में प्रेम मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे। साढ़े सात महीने बाद प्रेम मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहे हैं। इससे पूर्व वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी, श्रीराधारमण और श्रीरंगजी मंदिर के पट खुल चुके हैं।
prem mandir open for devotees before diwali in vrindavan
प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
प्रेम मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। इसके लिए व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
prem mandir open for devotees before diwali in vrindavan
प्रेम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
अजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रेम मंदिर के पट फिलहाल पूर्व की भांति सुबह आठ बजे से साढ़े 12 बजे तक और शाम साढ़े चार बजे से साढ़े आठ बजे तक खुलेंगे। अगर कोविड-19 के नियमों का पालन करने में कठिनाई आती है तो व्यवस्था में भी बदलाव किया जा सकता है। 
विज्ञापन
prem mandir open for devotees before diwali in vrindavan
प्रेम मंदिर में झांकी - फोटो : अमर उजाला
प्रेम मंदिर की भव्यता और कलात्मकता देखते ही बनती है। मंदिर परिसर में बगीचे, फव्वारे, श्रीकृष्ण और राधा की मनोहर झांकियां, श्रीगोवर्धन धारण लीला, कालिया नाग दमन लीला, झूलन लीलाएं दिखाई गई हैं। लॉकडाउन से पहले यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed