{"_id":"5faa8b7f8ebc3e9bc7345312","slug":"up-by-election-result-2020-bjp-prempal-singh-dhangar-won-from-tundla-assembly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP By-Election Result 2020: जीत पर बोले भाजपा के प्रेमपाल- जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP By-Election Result 2020: जीत पर बोले भाजपा के प्रेमपाल- जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे
Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिवाली से पहले जीत का तोहफा मिला है। यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर ने करीब 17 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। सपा के महाराज सिंह धनगर दूसरे स्थान पर रहे। मंगलवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि टूंडला की जनता ने उन पर विश्वास जताया है, जिसे टूटने भी नहीं देंगे। जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है।
2 of 5
भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर
- फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव में जीत के बाद प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि खारे पानी से लेकर अनवारा से फतेहाबाद को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल के निर्माण को पूरा कराना उनका पहला लक्ष्य है। क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं। जिन्हें उन्होंने अपने जनसंपर्क के दौरान देखा है। उनको प्राथमिकता के आधार पर समाप्त किया जाएगा। जहां-जहां संपर्क मार्ग अधूरे और कच्चे हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री से विशेष पैकेज की मांग करेंगे, जिससे टूंडला विधानसभा का विकास हो सके।
3 of 5
भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमपाल सिंह ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं से मिलकर अन्य समस्याओं की समय-समय पर जानकारी ली जाएगी। जनता को उनसे मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए एटा के साथ ही टूंडला में भी अपना आवास ले लिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास जताया है जिसे टूटने नहीं देंगे। क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट से भाजपा के प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने काफी बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन लोकसभा चुनाव आने के बाद उन्होंने आगरा से लोकसभा सदस्य चुनने के बाद टूंडला विधानसभा सीट खाली हो गई थी। तीन नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मंगलवार को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
5 of 5
भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने एटा की चित्रगुप्त कालोनी निवासी प्रेमपाल सिंह धनगर पर दांव लगाया। भाजपा के अंदरखाने में उनका विरोध भी हुआ कि स्थानीय को छोड़कर बाहरी प्रत्याशी को टिकट दे दिया गया। इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए जनता ने प्रेमपाल सिंह धनगर को विधायक बनाकर दिवाली का तोहफा दे दिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी महाराज सिंह धनगर को मतों से हराकर जीत दर्ज की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।