फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रकाश पर्व: नगर कीर्तन में गतका कलाकारों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, दंग रह गए लोग

Mon, 16 Dec 2019 09:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
prakash parv nagarkirtan held in tundla firozabad
करतब दिखाते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश पर्व पर सिख समाज ने रविवार को नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन में बैंडबाजों के साथ लगभग एक दर्जन झांकियां एवं अखाड़ों ने भाग लिया। गतका कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। नगर कीर्तन को मुख्य अतिथि संत बाबा प्रीतम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जगह-जगह ड्रोन द्वारा फूलों की वर्षा की गई।
prakash parv nagarkirtan held in tundla firozabad
शोभायात्रा में घोड़ों पर सवार सिख समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन सुबह 11 बजे ठाकुर बीरीसिंह कॉलेज से सुभाष चौराहा, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, दीपा का चौराहा व रेलवे फ्रेंड्स क्लब होते हुए गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार बहादुर सैनिक भाला ढाल के साथ चल रहे थे। 
prakash parv nagarkirtan held in tundla firozabad
करतब दिखाते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कई शहरों से आए गतका के कलाकारों द्वारा युद्ध कला का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसके पीछे त्याग का संदेश देती झांकी चल रही थी। नगर कीर्तन में गुरुनानक इंटर कॉलेज की छात्र-छात्राएं भांगड़ा, गरबा व डांडिया नृत्य करतीं चल रहीं थीं। नगर कीर्तन में महिला मंडल गुरु ग्रंथ के शबद-कीर्तन प्रस्तुत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
prakash parv nagarkirtan held in tundla firozabad
हैरतअंगेज करतब करता कलाकार - फोटो : अमर उजाला
सेवा करने वाले मुख्य झांकी गुरुग्रंथ साहब के आगे झाड़ू लगाते चल रहे थे। इसके आगे पंच प्यारे हाथ में तलवार लिए चल रहे थे। नगर कीर्तन का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा मुख्य बाजार में स्वागत के लिए भव्य मंच बनाकर अतिथियों का सरोपा देकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
prakash parv nagarkirtan held in tundla firozabad
करतब दिखाते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन में अमृतसर से नरसिंग अखाड़ा, पटियाला से रनजीत लेडीज अखाड़ा, अमरोहा से शहीद बाबादीप सिंह अखाड़ा, आगरा गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह का अखाड़ा एवं इसके अलावा, टूंडला, फिरोजाबाद व शिकोहाबाद, मैनपुरी के अखाड़े आदि शामिल थे। जो नगर कीर्तन में युद्धकला का प्रदर्शन कर रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed