{"_id":"5e0a3cf98ebc3e87ec800350","slug":"pothole-filling-deadline-over-agra-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर भी आ गया...गड्ढे नहीं भरे गए, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री की घोषणाएं धूल में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 दिसंबर भी आ गया...गड्ढे नहीं भरे गए, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री की घोषणाएं धूल में मिलीं
Tue, 31 Dec 2019 04:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों की हालत सुधारने की एक और डेडलाइन 31 दिसंबर भी आ गई, लेकिन गड्ढे नहीं भरे जा सके हैं। लापरवाही की हद यह है कि ताजनगरी की सड़कों में बारिश से पहले अगस्त-सितंबर में जितने गहरे गड्ढे थे, उससे ज्यादा अब हो गए हैं। कोहरे में ये गड्ढे जानलेवा हैं। अफसर डेडलाइन तो आगे बढ़ाते रहे, लेकिन गड्ढों को नहीं भरवाया।
खस्ताहाल सड़क
- फोटो : अमर उजाला
डेडलाइन बढ़ाए जाने के बावजूद शहर की 10 फीसदी सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे जा सके हैं। सिकंदरा, ताजगंज, ट्रांस यमुना, लोहामंडी की सड़कों में गड्ढे हैं। आगरा किला के सामने भी सड़क टूटी है। एसएसपी और डीआईजी के कैंप कार्यालय के पास भी गड्ढे नहीं भरे गए हैं। मदिया कटरा रोड पर तो हर तीसरे कदम पर गड्ढा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री की घोषणा थी: नवंबर में भर जाएंगे गड्ढे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्तूबर में यह घोषणा की थी कि नवंबर में गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। इसमें कोताही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री का दावा था, अक्तूबर-नवंबर में चलेगा अभियान
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने 18 सितंबर को कहा था कि दो माह में गड्ढे भरे जाएंगे। बस बारिश खत्म होने का इंतजार है। शहर ही नहीं, देहात की सड़कों की भी हालत सुधारी जाएगी। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम के अफसरों ने 30 नवंबर तक गड्ढे नहीं भरवाए। डेडलाइन बढ़ाकर पहले 15 दिसंबर, फिर 31 कर दी, लेकिन काम नहीं किया।

धनौली के पास सड़क जगह-जगह टूटी हुई
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने दी पल पल की जानकारी
उपमुख्यमंत्री की घोषणा पर भी गड्ढे नहीं भरे तो अमर उजाला ने 15 दिसंबर से लगातार अफसरों को आगाह किया। टूटी सड़कों के रोज फोटो छापे, ताकि अफसरों को कुछ शर्म आए और वे गड्ढे भरवाएं। गड्ढे भरना तो दूर, पैच वर्क के लिए टेंडर तक नहीं किए।