फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोख के सौदागर: अस्मिता का 'काला चिट्ठा' खोलेगा एजेंट, रिमांड पर सिलीगुड़ी ले जाएगी पुलिस

Sat, 11 Jul 2020 11:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jul 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Police will take the agent on custody remand for reach commercial surrogacy gang leader
नेपाल की रहने वाली है अस्मिता - फोटो : अमर उजाला

कोख के सौदागरों गिरोह की फरीदाबाद निवासी सरगना नीलम के एजेंट आनंद राहुल सारस्वत को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए शुक्रवार को कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया। सोमवार को प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। अगर, रिमांड मिलती है तो पुलिस राहुल को सिलीगुड़ी लेकर जाएगी। गिरोह में अस्मिता के कितने और कौन से एजेंट हैं? इसके बारे में पता किया जाएगा।


 

संबंधित खबर: कौन है अस्मिता, जिसके बारे में सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटा रही यूपी पुलिस

Police will take the agent on custody remand for reach commercial surrogacy gang leader
कोख के सौदागर गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
19 जून को थाना फतेहाबाद पुलिस ने टोल प्लाजा पर दो गाड़ियों में दिल्ली के अमित, राहुल, रूबी, फरीदाबाद की नीलम और प्रदीप को गिरफ्तार किया था। उनके पास से तीन बच्चियां मिली थीं, जिन्हें बेचने के लिए नेपाल ले जाया जा रहा था। 


संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
Police will take the agent on custody remand for reach commercial surrogacy gang leader
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में सात जुलाई को एजेंट दिल्ली के बदरपुर निवासी आनंद राहुल सारस्वत को गिरफ्तार किया था। वो नीलम के कहने पर बच्चों को कार से सिलीगुड़ी पहुंचाकर आता था। 12 जून को भी दो लड़कों को अस्मिता के एजेंट को देकर आया था। इससे पहले भी वह कई बार बच्चों और महिलाओं को ले जा चुका है। 


संबंधित खबर: कोख के सौदागर: बेटे गायब...बेटियों का सौदा, सरगना नीलम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police will take the agent on custody remand for reach commercial surrogacy gang leader
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चों को सिलीगुड़ी से अस्मिता के एजेंट लेकर जाते थे। यह एजेंट कौन हैं? इस बारे में राहुल ही बता सकता है। राहुल को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा। शुक्रवार को कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया है। सोमवार को प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी जाएगी। अगर, रिमांड मिल जाती है तो एजेंट राहुल को सिलीगुड़ी लेकर जाएंगे। वो बच्चों को कहां और किसको देता था? इस सब की जानकारी ली जाएगी।



संबंधित खबर: किराये की कोख का 'शर्मनाक' सच: जन्म से पहले बच्चियों का सौदा, अंतरराष्ट्रीय गैंग लगाता है बोली
विज्ञापन
Police will take the agent on custody remand for reach commercial surrogacy gang leader
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
अस्मिता की फेसबुक प्रोफाइल में लॉक 
मुख्य सरगना अस्मिता नेपाल में है। वो नीलम को इशारा करती थी, इसके बाद बच्चों और महिलाओं को अस्मिता तक पहुंचाया जाता था। फेसबुक आईडी से अस्मिता की फोटो मिल गई है। पुलिस ने उसकी फ्रेंड लिस्ट देखने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी लॉक होने की वजह से लिस्ट नहीं मिल सकी। प्रोफाइल में पता काठमांडू लिखा हुआ है। मगर, यह सही है या गलत पता नहीं चल सका है। जानकारी के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। नीलम के मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस अब तक कुछ भी पता नहीं कर सकी है।


संबंधित खबर- कोख के सौदागर: 'डोनर' को लाने पर मिलता था कमीशन, सरगना के संपर्क में थीं 50 महिलाएं 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed