आगरा में कोरोना संकट के बीच कुछ लोग नियम-कायदे धुएं में उड़ा रहे हैं। फतेहाबाद मार्ग के बाद अब थाना ताजगंज क्षेत्र में पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में हुक्का बार चलता मिला। पुलिस ने शुक्रवार रात को छापा मारकर यहां से आठ युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि संचालक भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों के खिलाफ महामारी अधिनियम, धारा 144 का उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अमर उजाला के खुलासे के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
संबंधित खबर- आगरा पुलिस का छापा बेअसर...फतेहाबाद मार्ग पर चल रहे हुक्का बार, स्टिंग में हुआ खुलासा
2 of 5
बेसमेंट में चल रहा था हुक्का बार
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि ताजगंज स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी के बाहर पंचवटी प्लाजा के बेसमेंट में चोरी छिपे हुक्का बार संचालित होने की जानकारी मिली थी। इस पर शुक्रवार रात 10 बजे पुलिस टीम को भेजा गया। यहां पर बोर्ड नहीं लगाया गया था। इस पर पुलिस टीम अंदर पहुंची। बरौली अहीर, डौकी निवासी राघव राठौर ने हुक्का बार खोल रखा था।
3 of 5
बरामद हुआ हुक्का और अन्य सामान
- फोटो : अमर उजाला
हुक्का बार में ग्राहकों को अलग-अलग फ्लेवर डालकर हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ लिया। ये सभी हुक्का पीने आए थे। संचालक भागने में सफल रहा। एसआई योगेश कुमार ने बताया कि मौके से एक हुक्का मिला। उसके साथ हुक्के की सामग्री बरामद हुई।
4 of 5
रेस्तरां में चलता मिला था हुक्का बार
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी पकड़ गया था हुक्का बार
फतेहाबाद मार्ग स्थित एक रेस्तरां की छत पर हुक्का बार पकड़ा गया था। पुलिस ने मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अन्य को भी कार्रवाई के लिए चिह्नित किया था। इसके बावजूद चोरी छिपे हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। एक माल में भी हुक्का बार चलता है। पुलिस उस पर अब तक कार्रवाई नहीं कर पाई है। हुक्का बारों के बाहर से बोर्ड हटा दिए गए हैं।
5 of 5
अमर उजाला ने किया था स्टिंग
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने किया था खुलासा
फतेहाबाद रोड और ताजगंज में हुक्का बार चलने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई। एसएसपी ने निर्देश दिए कि हुक्का बार की सूची तैयार की जाए। अगर हुक्का बार चलने की जानकारी मिली तो संबंधित थाना पुलिस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।