फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: डॉ. निशा हत्याकांड में पुलिस ने लगाई चार्जशीट, वारदात के चश्मदीद दोनों बच्चे देंगे गवाही

Wed, 13 Jan 2021 12:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
Agra Dr Nisha Singhal Murder Case News: Police filed chargesheet in Dr Nisha Singhal murder case Agra
डॉक्टर निशा हत्याकांड (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना कमला नगर के कावेरी कुंज में दंत चिकित्सक डॉक्टर निशा सिंघल की लूट के दौरान हत्या के मामले में मंगलवार को चार्जशीट (आरोपपत्र) लगा दी गई है। इसमें आरोपी शुभम पाठक है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। डॉ. निशा के दोनों बच्चों की गवाही अहम साबित होगी। पुलिस का कहना है कि गवाहों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी बनाए गए हैं। अगली स्लाइड्स में जानें कब हुआ यह सनसनीखेज हत्याकांड...

Agra Dr Nisha Singhal Murder Case News: Police filed chargesheet in Dr Nisha Singhal murder case Agra
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

घटना 20 नवंबर 2020 को हुई थी। कावेरी कुंज निवासी प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर अजय सिंघल की पत्नी डॉ. निशा सिंघल की घर में ही हत्या कर दी गई थी। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने मुकदमे की विवेचना की। उन्होंने बताया कि चार्जशीट में 24 गवाह बनाए गए हैं। बच्चों के बयानों को रिकॉर्ड किया गया है। वह जब भी पूछो, तब घटना के बारे में बताते हैं। इसलिए उनकी गवाही मुख्य है।  

Agra Dr Nisha Singhal Murder Case News: Police filed chargesheet in Dr Nisha Singhal murder case Agra
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड : लाल घेरे में आरोपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ठोस पैरवी करके दिलाई जाएगी आरोपी को सजा, आईजी ने दिया आश्वासन
डॉक्टर अजय सिंघल ने मंगलवार को आईजी रेंज ए. सतीश गणेश से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पत्नी की मौत के बाद वह अकेले हो गए हैं। बच्चों को अपने गांव रूपवास, भरतपुर (राजस्थान) भेज दिया था। पहले सोच रहे थे कि यहां का मकान बेचकर चले जाएं। मगर, अब यहीं रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Dr Nisha Singhal Murder Case News: Police filed chargesheet in Dr Nisha Singhal murder case Agra
डॉ निशा सिंघल हत्याकांड (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल करेंगे। घर भी नहीं बेचेंगे। इससे पत्नी की यादें जुड़ी हैं। बस अब यही चाहते हैं कि पुलिस आरोपी को सजा दिलाए। आईजी रेंज ने उनसे कहा कि केस में ठोस पैरवी करके आरोपी को सजा दिलाई जाएगी। डॉ. अजय सिंघल ने शस्त्र लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया है। इसकी फाइल अभी असलहा बाबू के पास है। 
विज्ञापन
Agra Dr Nisha Singhal Murder Case News: Police filed chargesheet in Dr Nisha Singhal murder case Agra
डॉ. निशा अपने पति और बच्चों के साथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ये हैं अहम साक्ष्य 
- सबसे अहम दोनों बच्चों की गवाही है। उन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी थी। 
- घटना के समय आरोपी घर में घुसा था। इसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिल गया था। 
- हत्यारोपी के कपड़ों पर लगा खून। यह डॉ. निशा का है या नहीं, इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। 
- चाकू जिससे ही हत्या की गई। 
- डॉक्टर निशा के जेवरात और आईडी प्रूफ आरोपी से बरामद किए गए। 
- आरोपी आया और गया, उसके मोबाइल की लोकेशन है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed