फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Double Murder: शक में की थी पत्नी और मासूम बेटी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Fri, 14 Oct 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
police arrested the accused man for killing his wife and daughter in Agra
ममता और उसकी सौम्या के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के खंदौली के गांव पैंतखेड़ा में नौ अक्तूबर को महिला ममता और उसकी डेढ़ साल की सौम्या की हत्या शक में की गई थी। ममता पर पति मनमोहन को शक था। उसे लगता था कि बेटी उसकी नहीं है। घटना वाले दिन उसने पत्नी की पिटाई की। गला दबाकर हत्या कर दी। कांच से उसका गला रेत भी दिया। बेटी के जागने पर उसका भी गला घोंट दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 



घटना नौ अक्तूबर की रात को हुई थी। गांव पैंतखेड़ा निवासी ममता (27) और उनकी बेटी शौम्या के शव 10 अक्तूबर की सुबह घर में मिली थी। ममता के गले पर निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां-बेटी की हत्या गला दबाकर करना आया था। पति मनमोहन फरार हो गया था। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। ममता के पिता बलवीर सिंह ने मनमोहन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। 

police arrested the accused man for killing his wife and daughter in Agra
थाना खंदौली में दर्ज हुआ है मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष खंदौली आनंदवीर सिंह ने बताया कि मथुरा के फरह स्थित धर्मपुरा निवासी ममता की शादी जनवरी 2016 में हुई थी। एक बेटा आरव है। मनमोहन पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि ममता के किसी से अवैध संबंध हैं। इसके बाद से दोनों के बीच बन नहीं रही थी। 
police arrested the accused man for killing his wife and daughter in Agra
ममता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दोनों घर में एक साथ रहते थे, लेकिन एक दूसरे से कम ही बात करते थे। उनके बीच कोई संबंध भी नहीं थे। इसी बीच बेटी पैदा हुई। उसे शक था कि बेटी उसकी नहीं है। इस बारे में पत्नी से पूछा, लेकिन वो यही कहती रही कि बेटी उसी की औलाद है। इस बात पर कई बार झगड़ा भी हुआ। इससे वह परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested the accused man for killing his wife and daughter in Agra
आरोपी मनमोहन - फोटो : अमर उजाला
घटना वाले दिन मनमोहन का ममता से झगड़ा हो गया। उसने ममता की पिटाई कर दी। इस दौरान शीशा टूट गया। ममता का गला दबा दिया। इसके बाद टूटे कांच से गला भी रेता। इसी बीच बेटी जाग गई। वह रोने लगी। 
विज्ञापन
police arrested the accused man for killing his wife and daughter in Agra
घटना वाले दिन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मनमोहन को लगा कि बेटी के रोने की आवाज सुनकर कोई आ जाएगा। इसलिए उसका भी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पैदल ही भाग गया। वह एक्सप्रेसवे के रास्ते पहले कानपुर फिर मथुरा और जोधपुर भाग गया था। उसे अपने किये पर कोई अफसोस नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed