फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारियों पर ई-मेल हैकर्स का अटैक, बचने के तरीके सिर्फ ये

Fri, 07 Jul 2017 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 07 Jul 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
points to keep your email safe from hackers
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
साइबर अपराधी पिछले कुछ समय में ई-मेल हैक कर कई खातों से रकम उड़ाने की वारदात कर चुके हैं। ताजनगरी के कारोबारी इनके शिकार हुए हैं। ऐसे में जरूरी हो गया है सावधान रहना। अगर साइबर एक्सपर्ट की सलाह पर अमल किया जाए तो ई-मेल हैकिंग से बचना बहुत मुश्किल नहीं है। जानिए कैसे...
points to keep your email safe from hackers
aserf
साइबर अपराधी तीन तरह के अपराध कर रहे हैं। विशिंग यानी फोन पर मोबाइल टावर लगाने के बदले लाखों देने जैसे लालच देकर ठगना। फिशिंग यानी हैकिंग और स्पूफिंग से जाल बिछाकर शिकार फंसाना और इस्मिसिंग यानी एसएमएस से लालच देकर ठगना। इनमें पिछले दिनों में फिशिंग काफी हुई है। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल सावधानी से करते हैं तो हैकिंग और स्पूफिंग दोनों से बचा जा सकता है। अगली स्लाइड में पढ़ें ईमेल स्पूफिंग के बारे में...
points to keep your email safe from hackers
Hacker
रेंज साइबर सेल के प्रभारी संजीव कटियार बताते हैं कि ई-मेल स्पूफिंग ज्यादातर व्यापारियों के साथ होती है। अपराधी उनकी ई-मेल आईडी हैक करके उसमें फिल्टर लगाकर मिडिएटर (मध्यस्थ) का कार्य करते हैं। प्रॉक्सी सर्वर से उसी मेल आईडी से मेल प्रेषित करते हैं। इसमें खाता संख्या बदल देते हैं और जो व्यापारी किसी और के खाते में रकम भेजता है, वह अपराधी के खाते में चला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
points to keep your email safe from hackers
Hacker
इसके लिए जरूरी है कि लेन देन में इस्तेमाल खातों का विवरण रखा जाए। अगर किसी मेल में इनसे इतर खाता मिले तो कैश ट्रांजेक्शन से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात जरूर कर लें। साफ हो जाएगा कि उसने नया खाता दिया है या यह साइबर अपराधी की करतूत है। ऐसे बचें कॉल स्पूफिंग से...
विज्ञापन
points to keep your email safe from hackers
hack
कॉल स्पूफिंग में आपके मोबाइल की स्क्रीन पर जो नंबर नजर आता है, वह आपके किसी परिचित का हो सकता है। अगर आपसे किसी खाते में पैसा जमा कराने या मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए कहा जाता है, तो एक बार कॉल बैक कर लीजिए। अगर स्पूफ कॉल होगी तो कॉल नहीं हो पाएगी। पढ़िए आगे... लालच में आओगे, तो फंस जाओगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed