{"_id":"595f831e4f1c1b262f8b48a3","slug":"points-to-keep-your-email-safe-from-hackers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों पर ई-मेल हैकर्स का अटैक, बचने के तरीके सिर्फ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों पर ई-मेल हैकर्स का अटैक, बचने के तरीके सिर्फ ये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साइबर अपराधी पिछले कुछ समय में ई-मेल हैक कर कई खातों से रकम उड़ाने की वारदात कर चुके हैं। ताजनगरी के कारोबारी इनके शिकार हुए हैं। ऐसे में जरूरी हो गया है सावधान रहना। अगर साइबर एक्सपर्ट की सलाह पर अमल किया जाए तो ई-मेल हैकिंग से बचना बहुत मुश्किल नहीं है। जानिए कैसे...
2 of 7
aserf
साइबर अपराधी तीन तरह के अपराध कर रहे हैं। विशिंग यानी फोन पर मोबाइल टावर लगाने के बदले लाखों देने जैसे लालच देकर ठगना। फिशिंग यानी हैकिंग और स्पूफिंग से जाल बिछाकर शिकार फंसाना और इस्मिसिंग यानी एसएमएस से लालच देकर ठगना। इनमें पिछले दिनों में फिशिंग काफी हुई है। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल सावधानी से करते हैं तो हैकिंग और स्पूफिंग दोनों से बचा जा सकता है। अगली स्लाइड में पढ़ें ईमेल स्पूफिंग के बारे में...
3 of 7
Hacker
रेंज साइबर सेल के प्रभारी संजीव कटियार बताते हैं कि ई-मेल स्पूफिंग ज्यादातर व्यापारियों के साथ होती है। अपराधी उनकी ई-मेल आईडी हैक करके उसमें फिल्टर लगाकर मिडिएटर (मध्यस्थ) का कार्य करते हैं। प्रॉक्सी सर्वर से उसी मेल आईडी से मेल प्रेषित करते हैं। इसमें खाता संख्या बदल देते हैं और जो व्यापारी किसी और के खाते में रकम भेजता है, वह अपराधी के खाते में चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Hacker
इसके लिए जरूरी है कि लेन देन में इस्तेमाल खातों का विवरण रखा जाए। अगर किसी मेल में इनसे इतर खाता मिले तो कैश ट्रांजेक्शन से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात जरूर कर लें। साफ हो जाएगा कि उसने नया खाता दिया है या यह साइबर अपराधी की करतूत है। ऐसे बचें कॉल स्पूफिंग से...
विज्ञापन
5 of 7
hack
कॉल स्पूफिंग में आपके मोबाइल की स्क्रीन पर जो नंबर नजर आता है, वह आपके किसी परिचित का हो सकता है। अगर आपसे किसी खाते में पैसा जमा कराने या मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए कहा जाता है, तो एक बार कॉल बैक कर लीजिए। अगर स्पूफ कॉल होगी तो कॉल नहीं हो पाएगी। पढ़िए आगे... लालच में आओगे, तो फंस जाओगे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।