फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना एक्सप्रेसवे हादसाः कार का एयरबैग भी न आया काम, तस्वीरों में मौत का मंजर

Fri, 07 Jul 2017 02:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मांट (मथुरा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला मांट (मथुरा) Updated Fri, 07 Jul 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
picture of accident on yamuna expressway which five man of ludhiyana died
हादसा - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुआ हादसा इतना गंभीर था कि कार में लगे एयरबैग भी फ्रंट सीट पर बैठे लोगों की जान नहीं बचा पाए। मौके पर पहुंची पुलिस को भी शवों के चीथड़े के अलावा कुछ नहीं मिला। कार भी इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कि उसका पुर्जा-पुर्जा सड़क पर आ गया। देखें तस्वीरें...
picture of accident on yamuna expressway which five man of ludhiyana died
हादसा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में सुबह करीब छह बजे हुई हादसे में पंजाब के लुधियाना के रहने वाले पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी इको स्पोर्ट्स कार (पीबी10 जी ई 2339) में बैठकर आगरा की ओर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार के पास किसी अन्य वाहन के निशान नहीं है। ऐसे में यह हादसा इसी कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ है। 
picture of accident on yamuna expressway which five man of ludhiyana died
हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कहा कि हालातों को देखकर लग रहा है कि कार की स्पीड काफी तेज रही और सुबह-सुबह चालक को झपकी आने के कारण कार डिवाइडर से टकराई। कार के तीन चार पलटी खाने से यह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एयरबैग खुलने के बाद भी चालक और फ्रंट सीट पर बैठे व्यक्ति की जान लगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
picture of accident on yamuna expressway which five man of ludhiyana died
हादसा - फोटो : अमर उजाला
सुबह एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक भी कम था। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस को कार में सवार चार लोग मृत मिले। इनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल था। उसे पुलिस ने अस्पताल भेजा लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
picture of accident on yamuna expressway which five man of ludhiyana died
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मांट टोल चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि एक मृतक के मोबाइल पर सुबह फोन आया। इसके बाद जानकारी हुई कि ये सभी पंजाब के लुधियाना के मिलरगंज के रहने वाले हैं। कार चालक दलबीर सिंह, प्रेम प्रकाश, जाधव, राजू, शाहरुख लुधियाना से आगरा के लिए जा रहे थे। सभी की मौत हो गई। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे दी है। खबर लिखे जाने तक परिवारीजन लुधियाना से चल दिए थे। 


(फोटो- कुशल प्रताप)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed