फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: मां की करुण पुकार ने रुला दिया, मासूम बेटे और पति का लाश थी सामने, ऐसा हादसा...जिसने उजाड़ा पूरा परिवार

Tue, 18 Feb 2025 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 08:48 AM IST
सार

कालिंदी विहार में हुए दर्दनाक हादसे में पति और मासूम बेटे की मौत के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बार-बार ये ही कहती रही कि 'मेरा अब कोई सहारा नहीं रहा।'
 

विज्ञापन
pitiful cry of mother dead bodies of innocent son and husband accident destroyed whole family
पति और बेटे की मौत के बाद बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के कालिंदी विहार में हुए हादसे की वजह से पत्नी से एक तरफ पति का साथ छूट गया तो दूसरी तरफ गोद सूनी हो गई। राजमिस्त्री की पत्नी आकांक्षा पति और बेटे की माैत पर आंसू बहा रही थीं। उस घड़ी को याद कर रही थीं, जब दोनों सही-सलामत घर से निकले थे। कुछ देर में ही लाैटने की कहकर गए थे। वह खुद तो नहीं आए, लेकिन उनकी माैत की खबर जरूर आ गईं।


आकांक्षा रोये जा रही थीं। जो भी आ रहा था, बिलखती पत्नी को देखकर अपनी आंखों में आंसू भर ले रहा था। मासूम बेटी समझ नहीं पा रही थी कि आखिर पिता और भैया कहां चले गए। वह हर किसी से दोनों के बारे में पूछ रही थी। परिजन ने बताया कि करन कक्षा-2 में पढ़ता था। कुछ दिन से पढ़ाई बंद थी। शाम को वह बहन कृति के साथ ट्यूशन पढ़ने जाता था। दोपहर में जब पिता ने कहा कि वह बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं तो वह भी साथ चल दिया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि फिर कभी लाैटकर नहीं आएंगे।

 
pitiful cry of mother dead bodies of innocent son and husband accident destroyed whole family
बिलखती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकांक्षा रोते हुए एक ही बात कह रही थीं कि मेरा अब नहीं कोई सहारा है। मेरी तो दुनिया ही उजड़ गई। अब किसके सहारे से जीऊंगी। अब काैन मां कहेगा। उन्हें रिश्तेदार महिलाएं किसी तरह संभाल रही थीं। मृतक राकेश पांच भाइयों में चाैथे नंबर के थे। एक भाई विजय कुमार गांव में रहते हैं। दूसरे खजान सिंह सिरसागंज में रहते हैं, वहीं तीसरे नंबर के विजय सिंह विकलांग हैं। सबसे छोटे सुनील सूरत में काम करते हैं। आकांक्षा भी बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए काम करने जाया करती थीं।



 
pitiful cry of mother dead bodies of innocent son and husband accident destroyed whole family
सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद लग गया जाम 
हादसे के बाद जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पिता-पुत्र की माैत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर घरवालों को जानकारी दी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि ट्रक सीज कर दिया है। चालक की तलाश की जा रही है। हादसे की वजह से जाम भी लग गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को हटाने के बाद रास्ता साफ कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pitiful cry of mother dead bodies of innocent son and husband accident destroyed whole family
घर पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार हॉर्न बजाने पर हो कार्रवाई
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कालिंदी विहार से टेढ़ी बगिया और शाहदरा के बीच बड़ी संख्या में ट्रक चलते हैं। यहां पर ट्रांसपोर्ट कंपनी भी हैं। ट्रक खड़े रहते हैं। जब निकलते हैं तो प्रेशर हाॅर्न बजाते हैं। इससे सामने आने वाले दोपहिया वाहन चालक कई बार घबरा जाते हैं। इन हॉर्न के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

 
विज्ञापन
pitiful cry of mother dead bodies of innocent son and husband accident destroyed whole family
ट्रक के नीचे फंसी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेलमेट नहीं पहना तो नहीं मिला पेट्रोल
थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राकेश घर से निकले तो हेलमेट नहीं पहनकर आए थे। इस पर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने अपने परिचित को फोन किया। उससे हेलमेट मंगवाया था। इसके बाद घर के लिए चले थे। तभी हादसा हो गया। घटनास्थल पेट्रोल पंप से चंद कदम की दूरी पर ही था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed