फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल गए 'खाकी वर्दी' में प्याज के 'लुटेरे', आधी रात दुकान का ताला तोड दिया था वारदात को अंजाम

Thu, 26 Dec 2019 09:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Dec 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Home Guards Stealing Onions From Shop Send Jial in Mainpuri
प्याज चोरी करने वाले होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के कुसमरा में दुकान का ताला तोड़ कर प्याज के साथ ही हजारों की नकदी चोरी करने के आरोपी होमगार्ड जेल भेजे गए हैं। सोमवार की रात ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड वारदात को अंजाम देते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए थे। सब्जी विक्रेता की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
Home Guards Stealing Onions From Shop Send Jial in Mainpuri
प्याज चोरी करने वाले होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
थाना किशनी क्षेत्र में कुसमरा चौकी क्षेत्र के यादव नगर चौराहा पर सोमवार की रात होमगार्ड जितेंद्र सिंह और कलेक्टर सिंह यादव निवासी गांव बरा थाना बेवर ड्यूटी कर रहे थे।
Home Guards Stealing Onions From Shop Send Jial in Mainpuri
होमगार्ड के जवानों ने चोरी किया प्याज - फोटो : अमर उजाला
रात में दोनों ने एक दुकान की जंजीर में लगा ताला तोड़ कर करीब आठ किलो प्याज और 7450 रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। मंगलवार की सुबह दुकानदार को जब जानकारी हुई तो उसने पास ही एक दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज जांचे तो होमगार्डों की करतूत सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Guards Stealing Onions From Shop Send Jial in Mainpuri
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित की ओर से चौकी पर तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस जांच की बात कहते हुए मामला दर्ज करने से बच रही थी। वहीं होमगार्डों की ओर से भी पीड़ित पर समझौता का दबाव बनाया जा रहा था। देर रात पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपी होमगार्ड जितेंद्र सिंह व कलक्टर सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
Home Guards Stealing Onions From Shop Send Jial in Mainpuri
जिला कारागार मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज जांचे गए। इसमें होमगार्डों की गतिविधि संदिग्ध लगी, वह कुछ उठाकर ले जाते नजर आए। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed