फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की मुहिम से जुड़े 'सौहार्द के साथी', पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
people joins social harmony campaign of amar ujala in mathura
सौहार्द के साथी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दरेसी रोड पर निकली वाल्मीकि समाज की सामूहिक बरात में सामाजिक सौहार्द दिखा। अमर उजाला की मुहिम 'सौहार्द के साथी हम सब एक' से जुड़कर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बरातियों का स्वागत कर नोटों की माला पहनाई। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
people joins social harmony campaign of amar ujala in mathura
मथुरा में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम बाहुल्य दरेसी रोड पर एकत्रित लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया था। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी थीं। 
people joins social harmony campaign of amar ujala in mathura
सौहार्द के साथी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को वाल्मीकि समाज का सामूहिक विवाह समारोह था और बरात दरेसी रोड से ही निकलनी थी। इसलिए शुक्रवार रात से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट था। शनिवार को इस इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
people joins social harmony campaign of amar ujala in mathura
सौहार्द के साथी - फोटो : अमर उजाला
रविवार को वाल्मीकि संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पहली बार अनुसूचित जाति वाल्मीकि विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वाल्मीकि वाटिका से 12 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर निकले। इसमें लोगों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर समाज को सद्भाव का संदेश दिया। 
विज्ञापन
people joins social harmony campaign of amar ujala in mathura
वाल्मीकि समाज की बरात का मुस्लिम ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
बरात भरतपुरगेट होते हुए दरेसी रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंची, जहां कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारी चौधरी सईद, मोहम्मद तौफीक, आबिद हुसैन, जिलानी कादरी, रियाजुद्दीन, इकबाल खान, इमरान, वकील कुरैशी, मुश्ताक, आरिफ, उस्मान कुरैशी, हाजी जाहिद आदि ने अमर उजाला की मुहिम से जुडकर बरातियों का स्वागत किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed