{"_id":"5f8dcd778ebc3e9bdf461f60","slug":"panic-in-new-azampada-after-illegal-cracker-factory-blast-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवैध पटाखा गोदाम विस्फोट: धमाकों की दहशत से आंखों में कटी न्यू आजमपाड़ा की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पटाखा गोदाम विस्फोट: धमाकों की दहशत से आंखों में कटी न्यू आजमपाड़ा की रात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद दहशत में दिखे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के न्यू आजमपाड़ा में रविवार की रात लोग दहशत की वजह से सो नहीं पाए। डर धमाकों के साथ मकानों के गिर जाने का भी था, क्योंकि इनमें दरारें आ चुकी हैं। लोगों को डर था कि कहीं ऐसा न हो कि वे सोएं और छत गिर जाए। दूसरा बारूद की गंध से भी परेशानी हुई। बुजुर्गों और सांस रोगियों को सांस लेना भारी हो गया था। बता दें कि रविवार दोपहर को आतिशबाज चमन मंसूरी के घर में अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया था। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
2 of 6
विस्फोट के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अवैधा पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद देर रात तक मोहल्ले में पुलिस का आना जाना रहा। पुलिस को लग रहा था कि आतिशबाज चमन मंसूरी घर आएगा, तो उसे पकड़ा जा सकता है। वह नहीं आया। इसके बाद लोग आपस में धमाके की बातें करते रहे। चमन के घर के ठीक बराबर में रहने वाले लोगों को यह भी डर था कि पटाखों में फिर से धमाके न हो जाएं। धुआं काफी देर तक रहा था।
3 of 6
विस्फोट के बाद पड़ोसी की छत ढही, फ्रिज जला
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी चंदा ने कहा कि हम भला कैसे सो पाते, धमाके बाद हमारे घर में आग लग गई थी, सारा सामान जल गया था, धुआं भरा हुआ था, बच्चे तक नहीं सो पाए क्योंकि दहशत बनी हुई थी। जन्नत ने कहा कि धमाके की दहशत बहुत थी। नींद आ ही नहीं रही थी। रात दो बजे सोने की कोशिश भी की लेकिन धुएं के कारण नींद नहीं आई, इसलिए घर के बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
धमाकों से पड़ोस के कई मकानों में आईं दरारें
- फोटो : अमर उजाला
हनीफ ने कहा कि हमारी छत पर मलबा गिरा था। दीवारों में दरार आ गई थी। ऐसे में उस घर में सोना खतरनाक था। हम रिश्तेदार के घर चले गए थे, वहां भी नींद नहीं आई। सोनम ने कहा कि हमारा घर चमन मंसूरी के घर के सामने है। घर में जलते हुए पटाखे गिरे थे। इससे दहशत हो गई। रात को आंख बंद करते ही डर लग रहा था, इसलिए सो नहीं पाई, घर में कोई नहीं सोया।
विज्ञापन
5 of 6
विस्फोट से हुए नुकसान को दिखाते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
चमन मंसूरी के मकान में बने आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट में चार लोगों की मौत के बाद मोहल्ले के लोगों में गुस्सा है। सोमवार को लोगों का कहना था कि चमन मंसूरी ने अवैध तरीके से गोदाम बना रखा था। यह मोहल्ले के लोगों के लिए भी आफत बन गया। चार लोगों की जान चली गई। यह लापरवाही और भी लोगों की जान ले सकती थी। पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चमन पर सख्त कार्रवाई की जाए। अगर, दोबारा से काम होता है तो विरोध करेंगे। उसे घर में पटाखे नहीं रखने देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।