उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की शाम चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुबह आगरा स्थित ताजमहल व शाही जामा मस्जिद समेत मस्जिदों में नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंद सुबह ताजमहल पहुंचे। यहां तय समय पर सभी ने एक साथ नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।
फतेहपुर सीकरी स्थित शाही जामा मस्जिद में हजारों अकीदतमंदों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। साथ ही उन्होंने अमन-चैन की दुआ मांगी।
2 of 6
फतेहपुर सीकरी स्थित शाही जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट कस्बा में भी ईद-उल-फितर पर्व के मौके पर मस्जिद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसीपी अमरदीप लाल एवं एसओ नीरज पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
3 of 6
एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
किरावली में ईद-उल-फितर पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। नन्हे बच्चों ने भी प्रेम से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
4 of 6
एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अछनेरा कस्बा में भी ईद-उल-फितर पर्व मनाया जा रहा है। अकीदतमंदों ने नमाज अदा करके अमन चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर एनटी निधि गुप्ता एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
5 of 6
नमाज के बाद एक-दूसरे को बधाई देते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
जगनेर और कागारौल कस्बा में भी ईद-उल-फितर पर्व मनाया जा रहा है। जगनेर स्थित जामा मस्जिद पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं।