फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mainpuri: पुलिस को देख तालाब में छलांग लगाने वाले वारंटी रिजवान का नहीं लगा सुराग, तलाश रही बेनतीजा

Tue, 06 Dec 2022 07:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Dec 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
no clue of warranty Rizwan who jumped Seeing police into pond in mainpuri
रिजवान की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के आसरा आवास कॉलोनी निवासी एक वारंटी शनिवार की दोपहर गुलाब बाग स्थित राजा के ताल में कूद गया। मदद न मिलने के बाद वह ताल में डूब गया। परिजन का आरोप है कि पुलिस उसका पीछा कर रही थी, जिस कारण बचने के लिए वह ताल में कूद गया था। चार दिन बीत चुके हैं, एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश कर रही है, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका है। वहीं पुलिस का कहना है कि उनकी ओर से प्रयास जारी हैं। 

ये है मामला 

कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कॉलोनी निवासी गुलजार के पुत्र रिजवान (26) के डकैती कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिजन के अनुसार शनिवार की दोपहर रिजवान अपने चाचा चमन के यहां मोहल्ला गुलाब बाग गया हुआ था। वहां कुछ देर बाद वह राजा के ताल में कूद गया। वह तैरते हुए दूसरी ओर निकलना चाह रहा था, लेकिन तालाब काफी बड़ा होने की वजह से उसके हाथ पैर जवाब दे गए। इसके बाद वह मदद के लिए लोगों से गुहार लगाने लगा।
no clue of warranty Rizwan who jumped Seeing police into pond in mainpuri
तालाब में डूबा युवक रिजवान - फोटो : अमर उजाला
उक्त घटना के बाद से ही पुलिस लगातार रिजवान की तलाश कर रही है, एसडीआरएफ की टीम भी लगातार खोजबीन में जुटी हुई है, लेकिन युवक का कोई पता नहीं लग पा रहा है।
no clue of warranty Rizwan who jumped Seeing police into pond in mainpuri
नहीं चला युवक का पता - फोटो : अमर उजाला
लोगों के जेहन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रिजवान गया तो कहां गया, मंगलवार को भी समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की तलाश बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
no clue of warranty Rizwan who jumped Seeing police into pond in mainpuri
तालाबा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
ताल में रिजवान के डूबने के बाद पिता की ओर से आगरा गेट चौकी के सिपाहियों पर पीछा करने के आरोप लगाए गए हैं। वहीं तलाश की मांग को लेकर आगरा रोड पर जाम भी लगाया जा चुका है। पुलिस को उक्त घटना में तीन सिपाहियों के विरुद्ध एक तहरीर भी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
no clue of warranty Rizwan who jumped Seeing police into pond in mainpuri
देर शाम तक खोजती रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस तहरीर में रिजवान के ताल में कूदने का जिम्मेदार सिपाहियों को बताया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस तरह की कोई तहरीर न मिलने की बात कही जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed