{"_id":"5909f78b4f1c1b4a634417b0","slug":"no-cash-in-atm-near-tajmahal-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में 'कैशलेस' हुए एटीएम, भटक रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में 'कैशलेस' हुए एटीएम, भटक रहे सैलानी
Thu, 04 May 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 May 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीदार ए ताज के लिए आ रहे सैलानी हाथ में एटीएम कार्ड लेकर एक से दूसरे एटीएम तक कैश के लिए भटक रहे हैं। ताजमहल के इर्द-गिर्द ताजगंज और फतेहाबाद रोड पर बैंकों के एटीएम बंद हैं। जो खुले हैं, उनमें भी कैश नहीं है।
2 of 5
अागरा में एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ताजमहल के पास ही करीब 17 एटीएम हैं और पर्यटकों को इनमें से एक में भी कैश नहीं मिल पाया। पर्यटन विभाग और बैंकों के पास लगातार कैश न मिलने की शिकायतें आ रही हैं, लेकिन आउटसोर्सिंग पर निर्भर बैंक एटीएम में कैश लोड कराने पर ध्यान ही नहीं दे रहे।
3 of 5
अागरा में एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
बैंक सरकारी हो या प्राइवेट, ताजमहल के पास सभी के एटीएम खाली हैं। स्टेट बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया समेत दर्जन भर बैंकों के एटीएम हैं। ज्यादातर एटीएम के शटर खुले नहीं है तो कईयों में स्थायी रूप से बोर्ड लगा दिया गया है कि कैश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अागरा में एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानी एटीएम कार्ड लेकर एक जगह से दूसरी जगह तक भटकते हैं। यह सिलसिला दो महीनों से चल रहा है। पहले नोटबंदी में तीन महीने तक ताजमहल के पास एटीएम काम नहीं कर पाए।
विज्ञापन
5 of 5
अागरा में एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
बैंकों में मार्च से कैश का फ्लो बढ़ा तो उम्मीद जागी कि अब एटीएम पर ध्यान दिया जाएगा, लेकिन एटीएम कैशलेस ही बने हुए हैं। ताज देखने के बाद कई सैलानियों ने इस संबंध में शिकायतें भी की हैं, लेकिन बैंक अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।