{"_id":"5909fc304f1c1b4a634417bf","slug":"meeting-of-officers-begin-due-to-cm-inspection-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएम का आगरा दौराः तैयारी को दौड़े अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का आगरा दौराः तैयारी को दौड़े अफसर
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 04 May 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताजनगरी में आगमन की सूचना से अफसरों में हड़कंप है। बुधवार को आनन-फानन में मीटिंगों का दौर शुरू हो गया। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों की टीम सीएम के निरीक्षण वाले स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देख रही हैं।
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को आगरा आ सकते हैं और उनके जिला अस्पताल का निरीक्षण करने की संभावना है। इससे पहले डीएम गौरव दयाल बुधवार को सुबह जिला अस्पताल का हाल जानने पहुंचे। महिला वार्ड पहुंच मरीजों से बात कही, इसमें मरीजों ने दूध न मिलने की शिकायत की। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यहां दूध वितरण करने की सुविधा नहीं है।
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम
वार्ड की दीवारों से पपड़ी झड़ रही थी, डीएम ने इसकी रंगाई-पुताई के निर्देश दिए। शौचालय और आरओ प्लांट देखा, यहां गंदगी देख भड़क गए। यहीं मथुरा के एक तीमारदार ने उनसे शिकायत की, कि उनको भर्ती नहीं किया जा रहा, इस पर डाक्टर को निर्देश दिए। होम्योपैथिक, सीटी स्कैन कक्ष भी देखा। आईसीयू देखा यहां मरम्मत कार्य चल रहा था। दवा काउंटर गए, जहां मरीजों ने दवाओं की कमी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में बैठक करते जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सीएमएस ने बताया कि डिमांड भेजी जा चुकी है, सप्लाई नहीं मिली। इस पर उन्होंने सीएमएस से दवाओं की डिमांड सूची मांगी। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फोन कर जिला अस्पताल के रास्ते और परिसर में बने गड्डों को भरने के निर्देश दिए। सीएमएस डा. सुबोध कुमार ने बताया जो खामियां बताई हैं, उनको दूर किया जाएगा। 14 लाख रुपये की दवाएं मंगाई जाएंगी। इधर विकास भवन में जिले के सभी अधिकारियों की मीटिंग हुई। इस दौरान सभी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। डीएम गौरव दयाल ने अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दे दिए।