फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निजामी बंधु ने ताज महोत्सव में बांधा समां, दमादम मस्त कलंदर पर झूम उठे दर्शक

Thu, 20 Feb 2020 11:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 20 Feb 2020 11:30 AM IST
सार

सूफी गीत, कव्वाली और बॉलीवुड के नगमों से दर्शकों की
वाहवाही लूटते रहे।

विज्ञापन
Nizami Brothers Gathered At Taj Mahotsav Audience Danced on Damadam Mast Kalander
ताज महोत्सव में निजामी बंधु - फोटो : अमर उजाला
ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर निजामी बंधु ने सूफियाना कलाम छाप तिलक सब छीनी, मेरे रश्के कमर, तेरी पहली नजर....कव्वाली सुनाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक सूफी गीत, कव्वाली और बॉलीवुड के नगमों से दर्शकों की वाहवाही लूटते रहे।
Nizami Brothers Gathered At Taj Mahotsav Audience Danced on Damadam Mast Kalander
ताज महोत्सव में दर्शक - फोटो : अमर उजाला
ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर बुधवार की रात को चांद निजामी, शादाब व सोहराब फरीदी के पहुंचते ही दर्शकों की भीड़ बढ़ने लगी। निजामी बंधु ने कोई पुकारे अल्लाह तुझको, कोई कहे भगवान, जिसके मन को जैसा भाए, वैसा तेरा नाम, हाथ खुले तो अल्लाह, हाथ जुड़े तो राम...से शुरुआत की। इसके बाद अमीर खुसरो का कलाम छाप तिलक सब छीनौ, तोसे नैना...पेश करके महफिल को ऊंचाइयों को पहुंचाया। दमादम मस्त कलंदर.... सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
Nizami Brothers Gathered At Taj Mahotsav Audience Danced on Damadam Mast Kalander
ताज महोत्सव में निजामी बंधु - फोटो : अमर उजाला
बजरंगी भाईजान में गाई कव्वाली भर दो झोली या मोहम्मद.... और फिल्म राक स्टार में गाई कव्वाली कुन फाया कुन फाया...पेश कीं। दर्शकों के फरमाइश करने पर उन्होंने मेरे रश्के कमर तेरी पहली नजर सुनाई तो पंडाल मेें मौजूद दर्शकों ने नाचना शुरू कर दिया। हर कोई मंच के पास जाकर मेरे रश्के कमर पर नाचने को उतावला था। इसके बाद उन्होंने घर आजा नादां परिंदे..जैसे कई नगमे पेश किए। संचालन सुशील सरित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nizami Brothers Gathered At Taj Mahotsav Audience Danced on Damadam Mast Kalander
निजामी बंधु की कव्वाली से शाम हुई खुशरंग - फोटो : अमर उजाला
आगरा से हमारा गहरा नाता: निजामी बंधु
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देने आए निजामी बंधु चांद निजामी ने कहा कि वह पहली दफा ताज महोत्सव में प्रस्तुति देने आए हैं। यूं तो आगरा से गहरा नाता है। आगरा घराना उनकी ननिहाल है। शिल्पग्राम में चांद निजामी, उनके भतीजे शादाब व सोहराब फरीदी के साथ ही बेटे गुलफाम निजामी के साथ पहुंचे। चांद निजामी ने बताया कि आगरा बहुत मारूफ व मशहूर जगह है। यहां से उनका गहरा ताल्लुक है। आगरा घराने के उत्साद अकील अहमद खां, उस्ताद शब्बीर हुसैन साहब उनके मामा हैं। उन्होंने बताया कि पिछले माह वह आगरा किले में प्रस्तुति दे चुके हैं। आगरा के लोग अच्छा सुनने वाले हैं।
विज्ञापन
Nizami Brothers Gathered At Taj Mahotsav Audience Danced on Damadam Mast Kalander
ताज महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
आजकल बजरंगी भाईजान, राक स्टार की कव्वाली भी लोग पसंद कर रहे हैं। वह खासतौर से कव्वाल हैं मगर अमीर खुसरो, बुल्ले शाह के कलाम पेश करने में भी लुत्फ आता है। उन्होंने आज के हालात पर शेर सुनाया ‘आमाल तो सारी दुनिया के अल्लाह बेहतर जाने है, हर फूल की रंगत समझे है, हर कली की खुशबू पहचाने है। ये राम रहीम के मतवाले, क्या भाषा के लिए लड़ते क्या लड़ते हो, अल्लाह भी हिंदी जाने है, राम भी उर्दू जाने है। महोत्सव में दर्शकों की कम संख्या पर उन्होंने कहा कि सुनने वालों को सलीका होना चाहिए, फिर चाहे दो लोग ही सुनने वाले क्यों नहीं हों। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed