{"_id":"5e4e1ee38ebc3ef2db0fbc9d","slug":"nizami-brothers-gathered-at-taj-mahotsav-audience-danced-on-damadam-mast-kalander","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निजामी बंधु ने ताज महोत्सव में बांधा समां, दमादम मस्त कलंदर पर झूम उठे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामी बंधु ने ताज महोत्सव में बांधा समां, दमादम मस्त कलंदर पर झूम उठे दर्शक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:30 AM IST
सार
सूफी गीत, कव्वाली और बॉलीवुड के नगमों से दर्शकों की
वाहवाही लूटते रहे।
विज्ञापन
1 of 5
ताज महोत्सव में निजामी बंधु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर निजामी बंधु ने सूफियाना कलाम छाप तिलक सब छीनी, मेरे रश्के कमर, तेरी पहली नजर....कव्वाली सुनाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक सूफी गीत, कव्वाली और बॉलीवुड के नगमों से दर्शकों की वाहवाही लूटते रहे।
2 of 5
ताज महोत्सव में दर्शक
- फोटो : अमर उजाला
ताज महोत्सव के मुक्ताकाशीय मंच पर बुधवार की रात को चांद निजामी, शादाब व सोहराब फरीदी के पहुंचते ही दर्शकों की भीड़ बढ़ने लगी। निजामी बंधु ने कोई पुकारे अल्लाह तुझको, कोई कहे भगवान, जिसके मन को जैसा भाए, वैसा तेरा नाम, हाथ खुले तो अल्लाह, हाथ जुड़े तो राम...से शुरुआत की। इसके बाद अमीर खुसरो का कलाम छाप तिलक सब छीनौ, तोसे नैना...पेश करके महफिल को ऊंचाइयों को पहुंचाया। दमादम मस्त कलंदर.... सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
3 of 5
ताज महोत्सव में निजामी बंधु
- फोटो : अमर उजाला
बजरंगी भाईजान में गाई कव्वाली भर दो झोली या मोहम्मद.... और फिल्म राक स्टार में गाई कव्वाली कुन फाया कुन फाया...पेश कीं। दर्शकों के फरमाइश करने पर उन्होंने मेरे रश्के कमर तेरी पहली नजर सुनाई तो पंडाल मेें मौजूद दर्शकों ने नाचना शुरू कर दिया। हर कोई मंच के पास जाकर मेरे रश्के कमर पर नाचने को उतावला था। इसके बाद उन्होंने घर आजा नादां परिंदे..जैसे कई नगमे पेश किए। संचालन सुशील सरित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निजामी बंधु की कव्वाली से शाम हुई खुशरंग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से हमारा गहरा नाता: निजामी बंधु
ताज महोत्सव में प्रस्तुति देने आए निजामी बंधु चांद निजामी ने कहा कि वह पहली दफा ताज महोत्सव में प्रस्तुति देने आए हैं। यूं तो आगरा से गहरा नाता है। आगरा घराना उनकी ननिहाल है। शिल्पग्राम में चांद निजामी, उनके भतीजे शादाब व सोहराब फरीदी के साथ ही बेटे गुलफाम निजामी के साथ पहुंचे। चांद निजामी ने बताया कि आगरा बहुत मारूफ व मशहूर जगह है। यहां से उनका गहरा ताल्लुक है। आगरा घराने के उत्साद अकील अहमद खां, उस्ताद शब्बीर हुसैन साहब उनके मामा हैं। उन्होंने बताया कि पिछले माह वह आगरा किले में प्रस्तुति दे चुके हैं। आगरा के लोग अच्छा सुनने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ताज महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
आजकल बजरंगी भाईजान, राक स्टार की कव्वाली भी लोग पसंद कर रहे हैं। वह खासतौर से कव्वाल हैं मगर अमीर खुसरो, बुल्ले शाह के कलाम पेश करने में भी लुत्फ आता है। उन्होंने आज के हालात पर शेर सुनाया ‘आमाल तो सारी दुनिया के अल्लाह बेहतर जाने है, हर फूल की रंगत समझे है, हर कली की खुशबू पहचाने है। ये राम रहीम के मतवाले, क्या भाषा के लिए लड़ते क्या लड़ते हो, अल्लाह भी हिंदी जाने है, राम भी उर्दू जाने है। महोत्सव में दर्शकों की कम संख्या पर उन्होंने कहा कि सुनने वालों को सलीका होना चाहिए, फिर चाहे दो लोग ही सुनने वाले क्यों नहीं हों।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।