{"_id":"5fee14b48ebc3e3ec95ffb58","slug":"new-year-2021-celebration-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2021: ताजनगरी के होटलों में मना जश्न, लोगों ने कड़वी यादों को पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2021: ताजनगरी के होटलों में मना जश्न, लोगों ने कड़वी यादों को पीछे छोड़ा
Fri, 01 Jan 2021 12:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
एक होटल में नए साल का जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते साल कोरोना संक्रमण के कारण कड़वी यादों को पीछे छोड़ते हुए नई उम्मीदों के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया। किसी ने होटल तो किसी ने घर पर ही नए साल का स्वागत इस उम्मीद के साथ किया कि नया साल 2020 की परछाई से दूर रहे। शहर के पंचतारा और बजट क्लास होटलों ने अपने गेस्ट के लिए कोविड प्रोटोकॉल के तहत पार्टी का आयोजन किया, जिसमें देर रात तक जश्न मनाकर नए साल का स्वागत किया गया।
नए साल का जश्न मनाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
2021 के स्वागत में होटलों में वैसी भीड़ नहीं थी, जैसी बीते सालों में हुआ करती थी, लेकिन वैक्सीन के इंतजार में कोरोना का खौफ भूलकर लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। फतेहाबाद रोड स्थित होटलों में से पंचतारा और बजट क्लास होटलों ने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर नए साल का जश्न मनाया।
नया साल 2021 का स्वागत करतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
होटल रमाडा, ताज व्यू, क्रिस्टल सरोवर, आईटीसी, जेपी पैलेस, क्लार्क्स शिराज होटल समेत शहर के होटलों ने पार्टी का आयोजन किया। इन होटलों में डिनर टेबल के बीच छह फीट की दूरी रखी गई। इसके साथ ही मास्क के बिना किसी को भी आयोजन में एंट्री नहीं दी गई, हालांकि डांस के दौरान मास्क किसी के चेहरे पर नजर नहीं आया। होटलों ने गेट पर ही लोगों की थर्मल स्क्रीन कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक होटल में नव वर्ष की पार्टी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
डीजे-डांस-डिनर के साथ मनाया जश्न
नए साल के जश्न के लिए होटलों और रेस्तरां में पहुंचे लोगों ने अपने परिजनों के साथ डीजे-डांस-डिनर के जरिए नया साल मनाया। कोविड प्रोटोकॉल के कारण पार्टी में 100 से ज्यादा लोगों की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए नामचीन कलाकारों की जगह डीजे के जरिए ही होटलों ने पार्टी का आयोजन किया।
नए साल के जश्न के लिए होटलों और रेस्तरां में पहुंचे लोगों ने अपने परिजनों के साथ डीजे-डांस-डिनर के जरिए नया साल मनाया। कोविड प्रोटोकॉल के कारण पार्टी में 100 से ज्यादा लोगों की अनुमति नहीं दी गई। इसलिए नामचीन कलाकारों की जगह डीजे के जरिए ही होटलों ने पार्टी का आयोजन किया।
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन ने इस दौरान कड़ी चौकसी रखी। प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने वाहनों को सख्ती के साथ चेक किया। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने भगवान टॉकीज, सिकंदरा, हरीपर्वत, सदर आदि प्रमुख स्थानों पर गश्त किया और लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन बताया।