फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में भांजे ने मामा को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद घर किया फोन

Fri, 06 Mar 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nephew Shot Dead Mama Mathura Crime News
राम उर्फ रामू पाराशर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शहर के स्वामीघाट क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम भांजे ने अपने ही घर में मामा की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले दोनों ने मिलकर शराब भी पी थी। मामले में जेल से बाहर आए भांजे की जमानत तुड़वाने की कहने पर विवाद हो गया था। उधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही खून को साफ करने की कोशिश भी की गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को मौके से कोई हथियार और कारतूस बरामद नहीं हुआ है। न ही यह स्पष्ट हो सका है कि गोली किस हथियार से मारी गई है।
Nephew Shot Dead Mama Mathura Crime News
मृतक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार थाना हाईवे के गांव पालीखेड़ा निवासी राम उर्फ रामू पाराशर (35) पुत्र रामप्रसाद पाराशर बृहस्पतिवार को अपनी बहन लता के घर स्वामीघाट पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार घर में भांजे सतीश तिवारी के संग बैठकर शराब पी। इसके बाद मामा ने भांजे से उसकी जमानत तुड़वाने की बात कही। इस पर वह भड़क गया और दोनों में विवाद शुरू हो गया।
 
Nephew Shot Dead Mama Mathura Crime News
विलाप करता मृतक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इसी बीच भांजे ने मामा की कनपटी पर हथियार सटाकर गोली मार दी। इससे लथपथ मामा आंगन में गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि मृतक के भाई दिनेश की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भांजे ने मामा की हत्या केवल जमानत तुड़वाने के चलते कर दी। भांजा सतीश तिवारी करीब पांच महीने पहले ही लाला खलीफा निवासी स्वामीघाट की हत्या में जेल से बाहर आया था। यह हत्या भी साल 2009 में की थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nephew Shot Dead Mama Mathura Crime News
हत्या के बाद मौके पर पहुंची मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टीवी की रिपेयरिंग करने वाले मामा रामू उर्फ राम पाराशर ने अपने भांजे की जमानत करीब पांच महीने पहले ही दी थी। सीओ सिटी ने बताया कि भांजे सतीश तिवारी ने करीब नौ साल पहले लाला खलीफा की हत्या कर दी थी। इसमें वह जेल से करीब पांच महीने पहले छूटकर आया था। भांजे की जमानत मामा राम उर्फ रामू पाराशर ने दी थी। उसी जमानत को तुड़वाने की कहने के लिए राम अपनी बहन के घर आया था। यहां पर शराब पीते में हुए विवाद के राम की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
Nephew Shot Dead Mama Mathura Crime News
एसपी सिटी अशोक मीणा - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अशोक मीणा, सीओ सिटी आलोक दुबे, कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह, बंगालीघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र भाटी, होलीगेट चौकी प्रभारी उमेश शर्मा आदि पुलिसबल स्वामीघाट पर पहुंच गया। तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने जमीन पर फैले खून का सैंपल एकत्रित किए, वहीं महत्वपूर्ण तथ्य भी जुटाए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed