फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inflation Prices of lentils and rice rise alongside vegetables

महंगाई की मार: सब्जियों ने छुए आसमान के भाव, दाल-चावल पर मुनाफाखोरों की मार; बिगड़ा घर की रसोई का बजट

Sun, 23 Aug 2026 03:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 23 Aug 2026 03:08 PM IST
सार

महंगाई की मार ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जियों के दाम आसामन छू रहे हैं तो घर का राशन भी महंगा हो गया है। ऐसे में फुटकर दुकानदार मुनाफाखोरी कर रहे हैं, जिसका बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Inflation Prices of lentils and rice rise alongside vegetables
महंगाई की मार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रक्षाबंधन के नजदीक आते ही आम जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ने लगा है। एक तरफ बारिश के कारण सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी ओर थोक में सस्ते मिल रहे अनाज और दालों पर फुटकर विक्रेता मनमाना मुनाफा वसूल रहे हैं। हरी सब्जियों और प्याज के तीखे तेवरों ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। मुनाफाखोरी के इस खेल से आम आदमी का रसोई बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

 

खाद्य पदार्थों पर महंगाई से त्योहार से पहले ही लोगों की जेब ढीली होना शुरू हो गई है। श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद के अनुसार थोक भाव में आटा 1500 रुपये कुंतल, मैदा 1650 और सूजी 1750 रुपये कुंतल है। अरहर की दाल 110 रुपये, मूंग छिलका 90, धोबा 100 रुपये, काली मसूर और चना दाल 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं, फुटकर दुकानदार 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक का मुनाफा वसूल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुलेमान खान ने बताया कि बारिश के कारण सब्जियों की आवक में कमी आई है। जिस वजह से 10 से 15 रुपये किलो बिकने वाले लौकी, तोरई, बैंगन का भाव भी थोक में 30 रुपये किलो तक पहुंच गया है। फुटकर में सब्जी विक्रेता लौकी, तोरई और बैंगन 50 रुपये किलो में बेच रहे हैं। प्याज का मंडी में भाव 40 और फुटकर में 60 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।

 
सब्जी मंडी भाव फुटकर भाव
प्याज 40 60
अदरक 150 180
लहसुन 120 150
धनिया 80 120
भिंडी 30 45
तोरई 30 45
लौकी 30 45
बैंगन 30 45ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed