{"_id":"6013ac6c8ebc3e3195368ceb","slug":"national-medalist-wrestlers-neelam-solanki-sell-accessories-in-weekly-haat-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदगी के दंगल में गरीबी से लड़ रहीं राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान, श्रृंगार का सामान बेचने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी के दंगल में गरीबी से लड़ रहीं राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान, श्रृंगार का सामान बेचने को मजबूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय पदक विजेता नीलम और उनकी बहन पूनम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अखाड़े में बड़े-बड़े पहलवानों को चित करने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता आगरा की नीलम सोलंकी साप्ताहिक हाट में श्रृंगार का सामान बेचने के लिए मजबूर हैं। पिता छोटे किसान हैं, खेती से इतना नहीं हो पाता कि परिवार का पालन हो सके। साप्ताहिक हाट से पहले एक-दो दिन नीलम और उनकी दो अन्य पहलवान बहनें सामान खरीदकर लाती हैं। हाट के दिन तड़के ही निकल जाती हैं। नीलम का कहना है कि वह सिर्फ खेल पर ध्यान देना चाहती है लेकिन हाट में जाना मजबूरी है।
2 of 5
राष्ट्रीय पदक विजेता नीलम
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2015 में कर्नाटक में हुई राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य जीतने के बाद सहारा गांव की रहने वाली नीलम सुर्खियों में आई थीं। सात पहलवान बहनों की कहानी सभी की जुबान पर थी। शहर की तमाम संस्थाओं ने उनकी आर्थिक मदद करने की घोषणा की लेकिन किया कुछ नहीं। मां विद्या देवी ने बताया कि सातों बहनें सीमा, रेखा, पूनम, प्रीति, रीना, गीता और नीलम के लिए कुश्ती सबसे पहले है। बाकी बेटियों की शादी हो गई है। नीलम और पूनम पिता को परिवार का खर्चा चलाने में मदद करती हैं।
3 of 5
आगरा: नीलम की बहन पूनम
- फोटो : अमर उजाला
नीलम और पूनम को हाट और उसके एक दिन पहले उनको कुश्ती के बारे में सोचने तक का समय नहीं मिलता। सप्ताह में दो-तीन दिन अभ्यास नहीं कर पाना उनको सबसे अधिक अखरता है। पिता विशंभर सिंह सोलंकी ने बताया कि नीलम में कुश्ती को लेकर इस कदर जुनून है कि इस बार दो दिन तक चलने वाली चैंपियनशिप के दौरान उसने हाट में जाकर सामान बेचने से मना कर दिया है। नीलम का कहना है कि कुश्ती मेरा पहला जुनून है। यह अलग बात है कि किसी को मेरी तकलीफ कभी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राष्ट्रीय पदक विजेता नीलम
- फोटो : अमर उजाला
सात पहलवान बेटियों के सपने को साकार करने के लिए नीलम सोलंकी के पिता विशंभर सिंह सोलंकी ने अपना खेत तक बेच दिया। बोले कि बेटियों के जुनून ने कई बार उन्हें पसोपेश में डाला। लोगों ने कहा कि बेटियों का घर बसाने पर ध्यान दो। लेकिन एक दिन नीलम ने आंखों में आंसू लिए कहा, पापा मैं पहलवान बनना चाहती हूं। बस निर्णय लिया और बेटियों को पहलवान बनाने के लिए जो हो सकता है वह किया। खेत तक बेच दिया।
विज्ञापन
5 of 5
पूनम सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान के परिवार को सहायता राशि देने की बात कही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।