भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद बरस रहा है। चहुंओर कान्हा के भक्त भक्ति में सराबोर हो उत्सव मना रहे हैं। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद रविवार को जगह जगह नंदोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में आयोजित नंदोत्सव में भी भक्तों ने जमकर उपहार लूटे।
ये भी पढ़ें: ब्रज में नंदोत्सव की धूम, गोकुल की गलियों में मना लाला के आने का उत्सव
2 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में आयोजित कार्यक्रम नन्दोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में संस्थान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने भक्तों को कान्हा का प्रसाद खेल-खिलौने, माखन-मिश्री, फल-मिठाई आदि का वितरण किया। ठाकुर जी की बांसुरी, बच्चों की बॉल आदि पाने के लिए भक्तों में उत्सुकता दिखी। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में नंदोत्सव की लीला का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने लीला का भरपूर आनंद लिया।
3 of 5
मंदिर श्रीद्वारिकाधीश
- फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर में नंदोत्सव का आनंद लूटने के लिए ब्रजवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नंदबाबा के रूप में मंदिर के मुखिया ब्रजेश कुमार सज धजकर आए। वहीं सभी मुखिया और मंदिर परिवार को सखा स्वरूप बनाया गया। इसके बाद नंद घर आनंद भयौ जै कन्हैया लाल की...के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया।
4 of 5
मंदिर श्रीद्वारिकाधीश में श्रद्धालुओं को उपहार लुटाते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के मुखिया ने जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भक्तों को खेल खिलौने, बांसुरी, फल इत्यादि लुटाए। सुबह 10 बजे शुरू हुआ महोत्सव 11 बजे तक चला। इसके बाद मंदिर में मंगला, शृंगार, ग्वाल, राजभोग, संध्या आरती के दर्शन हुए। शयन के दर्शन शाम 4:30 से पांच बजे तक हुए। इस दौरान मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी, बनवारीलाल, सुरेश शर्मा समाधानी, राजीव चतुर्वेदी मौजूद रहे।
5 of 5
मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते कृष्ण भक्त
- फोटो : अमर उजाला
प्राचीन केशवदेव मंदिर में नंदोत्सव की धूम रही। ठाकुरजी को रत्न जड़ित हार व शृंगार कर रजत पालने में सेवायत गुंसाइयों द्वारा विराजमान किया गया। प्रांगण को गुब्बारों एवं फूलों से सजाया गया। भक्तों ने बधाई लूटी। सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की, हाथी लिए घोड़ा लिए और लिए पालकी के स्वर में मंदिर प्रांगण गूंज उठा।