फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Mon, 12 Nov 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 12 Nov 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam held swachhta rally for swachh survekshan 2019 in agra
विशेष स्वच्छता रैली में शामिल छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कूड़े से आजादी व स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में आगरा को अव्वल दर्जा दिलाने और जनता को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को विशेष स्वच्छता रैली का आयोजन किया। हजारों शहरवासियों ने शिरकत कर इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया। स्वच्छता की अलख जगाने के लिए सामाजिक संगठन, धर्मगुरुओं, निगम के सभी सफाई कर्मचारियों अधिकारियों और स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शहरवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

nagar nigam held swachhta rally for swachh survekshan 2019 in agra
स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाते कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज खेल मैदान से शुरू हुई रैली को कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश और विधायक रामप्रताप चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर और गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया। 

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

nagar nigam held swachhta rally for swachh survekshan 2019 in agra
विशेष स्वच्छता रैली में शामिल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विशेष स्वच्छता रैली में पहले बैंड, फिर स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि और पार्षद चल रहे थे। नगर निगम की आधुनिक संयंत्रों वाली गाड़ियां भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

nagar nigam held swachhta rally for swachh survekshan 2019 in agra
स्वच्छता रैली में शामिल छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक न हाथों में तख्तियां और बैनर के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाने के अपील कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में आगरा को नंबर वन बनाने के लिए अपील की।
विज्ञापन

आगरा साफ-सथुरा बनाने को उमड़े हजारों लोग, नगर विकास मंत्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

nagar nigam held swachhta rally for swachh survekshan 2019 in agra
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम में पहुंचे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना का 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सुरेश खन्ना ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के संकल्प के साथ 02 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस अभियान की शुरुआत की थी, वो आम जनता का अभियान बन गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed