उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां करता नजर रहा है। आसपास ग्रामीणों की भीड़ है। कुछ युवक मोबाइल से इसका वीडियो बना रहे हैं। करीब दो मिनट के इस वीडियो में नाग-नागिन का यह रूप देख ग्रामीण आश्चर्यचकित हैं।
अगली स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें....
2 of 5
खेत में नाग-नागिन
- फोटो : अमर उजाला
यह वीडियो टूंडला तहसील के गांव पंवारी का है। शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों ने गांव के समीप एक खेत में नाग-नागिन के जोड़े को अठखेलियां करते हुए देखा। इसकी खबर पूरे गांव में फैल गई।
3 of 5
खेत में नाग-नागिन
- फोटो : अमर उजाला
नाग-नागिन के जोड़े को देखने के लिए खेतों में ग्रामीण की भीड़ जुट गई। एक-दूसरे लिपटे नाग-नागिन जमीन पर सीधा खड़े हो जा रहे थे। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए।
4 of 5
खेत में नाग-नागिन
- फोटो : अमर उजाला
करीब आधे घंटे तक नाग-नागिन अठखेलियां करते रहे। जब लोगों की चहलकदमी बढ़ी तो झाड़ियों में घुस गए। इस दौरान कुछ युवकों ने इसका वीडियो बना लिया है, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
5 of 5
नाग-नागिन को देखते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
गांव के पदम सिंह प्रधान और संजू कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मान्यता है कि नाग-नागिन का जोड़ा इस तरह से प्रेमालाप करता है। यह शुभ माना जाता है और अच्छी बारिश के संकेत हैं।