फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यांमार के राष्ट्रपति ने पत्नी संग किया ताजमहल का दीदार, बताया मोहब्बत की सबसे बड़ी मिसाल

Sun, 01 Mar 2020 12:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Myanmar President and his wife to visit Taj Mahal
डायना बेंच पर बैठकर खिंचवाया फोटो - फोटो : Amar Ujala

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद शनिवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंत और उनकी पत्नी ने ताजमहल का दीदार किया। ताज निहारने के बाद म्यांमार के राष्ट्रपति ने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल की यात्रा खुशी देने वाली रही। सात अजूबों में शामिल ताजमहल की अनूठी और प्रभावशाली वास्तुकला हमारी यादों में हमेशा के लिए रहेगी। यह सम्राट की दुनिया को मोहब्बत की सबसे बड़ी देन है।

 

Myanmar President and his wife to visit Taj Mahal
पर्यटन मंत्री ने किया म्यांमार के राष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : Amar Ujala
चार दिन की भारत यात्रा पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति यू विन मिंत शनिवार दोपहर 12 बजे खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे, जहां प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने उनका स्वागत किया। लंच के बाद वह एक बजे ताजमहल पहुंचे और पत्नी के साथ ताज की वास्तुकला और इतिहास की जानकारी लेते हुए भ्रमण किया। वो एक घंटे तक ताज में रहे। 
Myanmar President and his wife to visit Taj Mahal
डायना बेंच पर बैठकर खिंचवाया फोटो - फोटो : Amar Ujala
म्यांमार के राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई। आगरा प्रशासन ने उन्हें डायना बेंच पर ताजमहल के अंदर खिंचवाई गई फोटो भेंट की। ताज के दीदार के बाद वह कलाकृति पहुंचे, जहां पच्चीकारी और संगमरमर के शिल्प को देखा। अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह ही म्यांमार के राष्ट्रपति के स्वागत में वीआईपी रूट पर होर्डिंग लगाए गए। ताजमहल के पास पूर्वी गेट रोड पर हर पोल पर स्टैंडी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Myanmar President and his wife to visit Taj Mahal
ताजमहल में म्यांमार के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी - फोटो : Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह ही म्यांमार के राष्ट्रपति के स्वागत में वीआईपी रूट पर होर्डिंग लगाए गए। ताजमहल के पास पूर्वी गेट रोड पर हर पोल पर स्टैंडी लगाए गए। उनके आगरा आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। उनकी फ्लीट के खेरिया से ताजमहल आने और जाने के दौरान रूट पर पुलिस फोर्स तैनात रही। फतेहाबाद मार्ग पर यातायात रोक दिया गया।  
विज्ञापन
Myanmar President and his wife to visit Taj Mahal
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया - फोटो : Amar Ujala
वीवीआईपी विजिट के कारण इस सप्ताह में दूसरी बार पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भ्रमण के कारण ताजमहल दोपहर 12 बजे ही आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed