फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा चौहरा हत्याकांड: कातिल अब भी पकड़ से दूर, परिचितों से पूछताछ के बाद उलझी आगरा पुलिस

Tue, 27 Jul 2021 09:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 27 Jul 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Murder In Agra: police investigate four murders in agra not get any clue
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के मोहल्ला कूंचा साधूराम में रेखा और उनके तीन बच्चों की हत्या के खुलासे में लगी पुलिस रोज नई कहानी में उलझती जा रही है। जिन लोगों को पुलिस ने उठाया था, उनसे पूछताछ के बाद जो सामने आता है, उससे कोई नतीजा नहीं निकलता है। पुलिस की विवेचना तंत्रमंत्र, लूट और करीबी पर शक के आधार आगे बढ़ाई जा रही है। 21 जुलाई को रेखा, उसके बेटों वंश, पारस और बेटी माही की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। 22 जुलाई की सुबह घर का गेट खुला देखकर पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस को विशेष रूप से लगाया गया। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करके रेखा की जिंदगी में झांकने की कोशिश की। इसमें कई नाम सामने आए।
Murder In Agra: police investigate four murders in agra not get any clue
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुंह बोला भाई किट्टू शर्मा, उसके पुजारी पिता, पूर्व पति सुनील, रामपुर का जैनुद, दिल्ली की प्रीति, ताजगंज का सत्येंद्र यादव, रिश्तेदार संतोष, नौकरानी और प्रापर्टी डीलर शामिल हैं। इन सभी से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। सभी ने यही कहा कि उन्हें नहीं पता कि रेखा की किससे रंजिश थी। उसकी हत्या कौन कर सकता है। घर में कौन आया? आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि चार लोगों की हत्या के खुलासे में टीम लगी हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई नतीजा सामने आएगा।
Murder In Agra: police investigate four murders in agra not get any clue
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शक : दो दिन नोएडा चला गया था रिश्तेदार संतोष
पुलिस ने रामबाग निवासी संतोष को भी पकड़ा है। वह रेखा के पिता विनोद के फुफेरे भाई का बेटा है। कॉल डिटेल में उसका नंबर निकला था। वह लगातार रेखा से बात किया करता था। संतोष की घर में ही परचून की दुकान है। वह शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। रेखा से उसने आठ महीने पहले स्कूटर भी लिया था। इस बात की जानकारी उसके पिता को भी नहीं थी। पिता घर से कुछ दूरी पर ही रहते हैं। वह कम ही बेटे से बात करते थे। बुधवार को जिस दिन हत्या हुई, संतोष का मोबाइल दोपहर में दो घंटे के लिए बंद था। 22 और 23 जुलाई को संतोष नोएडा चला गया था। उसके नोएडा जाने की जानकारी घरवालों को भी नहीं थी। इससे पुलिस का उस पर शक गहरा गया। हालांकि  उससे पूछताछ के बाद कुछ नहीं निकला। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि संतोष रेखा के आगरा से दिल्ली जाने की तैयारी करने की वजह से खुश नहीं था। उसे जाने के लिए मना कर रहा था। वह जैनुद से बात करने का भी विरोध करता था। पुलिस अब यह पता कर रही है कि संतोष किन लोगों के संपर्क में था। घटना वाले दिन वो कहां-कहां गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Agra: police investigate four murders in agra not get any clue
मृतका रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कातिल ने नहीं छोड़ा कोई सुराग
पुलिस ने 12 से अधिक लोगों से हत्याकांड को लेकर पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि कातिल ने घर में कोई सुराग नहीं छोड़ा है। वह कब आया और कब गया? यह तक पुलिस को पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घर के अंदर से भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जो कि सुराग बन सके। 
विज्ञापन
Murder In Agra: police investigate four murders in agra not get any clue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इन हत्याकांड की गुत्थी भी अनसुलझी
- साल 2021 में खंदौली में एक्सप्रेसवे पर एक महिला की लाश मिली थी। महिला की हत्या करके फेंका गया था। पुलिस की कई टीम लगीं, लेकिन जांच बेनतीजा रही।
- सिकंदरा में अंसल कोर्टयार्ड के जंगल में महिला की लाश मिली। उसे जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी।
- साल 2020 में रकाबगंज में आगरा किला के पास एक लैब कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी। उसका खुलासा भी अब तक नहीं हो सका है।
- साल 2019 में एत्माद्दौला में घर में दरोगा लक्ष्मी राज सिंह की पत्नी कुशल देवी की हत्या हो गई थी। पुलिस हत्या का खुलासा अब तक नहीं कर सकी है।
- साल 2015 में खंदारी में कारोबारी अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्नी ऊषा रानी ग्रोवर की हत्या कर दी गई थी। शव गैराज में मिले थे। उनके मुंह, हाथ और पैर टेप से बांधे गए थे। हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed