{"_id":"5e42a2288ebc3ee5ca3952c6","slug":"murder-case-file-against-daughter-and-her-boyfriend-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा गोलीकांड में आया नया मोड़, पिता की हत्या में बेटी और उसके प्रेमी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा गोलीकांड में आया नया मोड़, पिता की हत्या में बेटी और उसके प्रेमी पर मुकदमा
Wed, 12 Feb 2020 10:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात को हुए गोलीकांड में नया मोड़ आया गया है। मृतक रिटायर्ड फौजी के छोटे भाई ने अपनी भतीजी और उसके प्रेमी अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में जिक्र किया गया है कि भतीजी ने धमकी दी थी, 'मेरे और अंकित के बीच में जो आएगा, उसे नहीं छोडूंगी।'
गांव में सोमवार रात रिटायर्ड फौजी (42) के घर में गोलीबारी की गई थी। हमले में दो गोली लगने से रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई थी। वहीं उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। दोनों को गंभीर हालत में नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में मां की हालत चिंताजनक बनी हुई। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनके चेहरे और आंखों पर सूजन है। वहीं बेटी की छाती और कंधे में गोली के निशान हैं। बताया जा रहा है कि उसको सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।

जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि गोली आरोपी बेटी के फेफड़ों को छूकर दूसरी ओर से पार हो गई है। वहीं मृतक की पत्नी के सिर की हड्डी टूटी है। अब यह गोली से टूटी अथवा भारी वस्तु के प्रहार से, स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के छोटे भाई ने भतीजी और उसके प्रेमी अंकित के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।
मृतक के भाई के अनुसार घटना के बाद भतीजी ने कहा था कि मेरे और अंकित के के बीच में जो आएगा उसे छोडूंगी नहीं। तहरीर में लिखकर दिया कि उन्होंने अंकित को गोलीकांड के बाद घर से निकलते हुए देखा था। अब पुलिस अंकित की तलाश कर रही है।