{"_id":"5f954ec4d83a3a6fc07844a1","slug":"murder-and-loot-case-accused-friend-arrested-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हत्या-लूटकांड: वारदात के बाद हुलिया बदलकर भागा था बदमाश हसन, मदद करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या-लूटकांड: वारदात के बाद हुलिया बदलकर भागा था बदमाश हसन, मदद करने वाले गिरफ्तार
Sun, 25 Oct 2020 03:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Oct 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
बदमाश हसन अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में शराब ठेके के कैश कलेक्शन मैनेजर से छह लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश हसन दोस्तों की मदद से हुलिया और कपड़े बदलकर भागा था। एक दोस्त ने टीशर्ट को बदलवाकर कैश कलेक्शन मैनेजर से लूटे बैग को छिपा दिया था। दूसरे ने दाढ़ी और बाल कटवाकर हुलिया बदलवा दिया था। इसके एवज में दोनों ने हसन से रकम भी ली थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुठभेड़ के स्थान पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
19 अक्तूबर की सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे नुनिहाई स्थित नवलगंज में देसी शराब के ठेके पर कैश कलेक्शन मैनेजर सोनू यादव की हत्या कर बदमाश ने छह लाख रुपये लूटे थे। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाश की पहचान हसन निवासी सीता नगर के रूप में हुई थी। पुलिस ने कालिंदी विहार में शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में हसन को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
सीसीटीवी फुटेज में भागता दिखाई दे रहा बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
सीओ (क्षेत्राधिकारी) छत्ता राजीव कुमार के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बैग में 4.87 लाख रुपये बताए थे। इनमें से 40 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। दो लाख रुपये परिचितों, खाला को दे आया। दो लाख रुपये उससे बरामद किए गए है। सीता नगर के बाबू उर्फ प्रमोद जाट और खंदौली निवासी इमरान मलिक ने उसकी भागने में मदद की थी। दोनों उसके दोस्त हैं। पुलिस ने दोनों को सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये, हसन का आधार व पेन कार्ड और मोबाइल बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी हसन
- फोटो : अमर उजाला
सीओ छत्ता ने बताया कि हसन पैदल ही भागा था। आगे जाकर वह सीता नगर निवासी बाबू उर्फ प्रमोद जाट से मिला। बाबू ने हसन को दूसरी शर्ट दी। हसन ने उसे आठ हजार रुपये दिए। हसन ने अपनी टीशर्ट लूटे गए बैग में डालकर बाबू को दे दी। बाबू ने बैग को कूड़ेदान में फेंक दिया। इस कूड़ेदान का कूड़ा एत्मादपुर स्थित खत्ताघर में फेंका जाता है। पुलिस ने खत्ताघर में जेसीबी से तलाश कराई, लेकिन बैग नहीं मिला। टीशर्ट और बैग अहम साक्ष्य हैं। पुलिस उसकी बरामदगी में लगी है।
विज्ञापन
बदमाश की मदद करने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ छत्ता ने बताया कि बाबू से मिलने के बाद हसन रामबाग पहुंचा। यहां उसके दोस्त इमरान की कपड़ों की दुकान है। हसन ने इमरान को कई बार मुंबई से कपड़े लाकर दिए थे। इमरान ने उसे बाइक से अपने साथ ले गया। उसकी दाढ़ी और बाल कटवाए। उसके बाद उसे बाइक से ग्वालियर मार्ग पर छोड़ने गया। हसन ने उसे भी कुछ रुपये दिए।