फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर से पहुंचीं 'मैडम जी' तो नगर आयुक्त ने बंद कराया दफ्तर, लगा ताला, देखें तस्वीरें

Mon, 31 Dec 2018 04:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Dec 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
municipal commissioner shut down the office of lady officer due to late in mathura
दफ्तर के बाहर कुर्सी पर बैठीं अपर नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सोमवार को नगर निगम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नगर आयुक्त समीर वर्मा ने अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल के ऑफिस पर ताला लगवा दिया। दफ्तर बंद होने के कारण वो एक घंटे तक बाहर कुर्सी डालकर काम करती रहीं। कुछ ही देर में यह मामला आला अफसरों के साथ ही शासन तक पहुंचा। महापौर को भी जानकारी हुई। हल्ला मचने पर करीब एक घंटे बाद अपर नगर आयुक्त के आफिस का ताला खोला गया। अपर नगर आयुक्त ने कहा है कि वो शासन में शिकायत करेंगी ।   

देर से पहुंचीं 'मैडम जी' तो नगर आयुक्त ने बंद कराया दफ्तर, लगा ताला, देखें तस्वीरें

municipal commissioner shut down the office of lady officer due to late in mathura
बंद कराया दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल जब कार्यालय पहुंची तो उनको अपने कार्यालय पर ताला लगा मिला। उन्हें पता लगा कि यह ताला नगर आयुक्त ने उनके देरी से आने के कारण लगवाया है। काफी देर तक जब ताला नहीं खुला तो वह कार्यालय के सामने बैठकर ही काम करने लगीं। 

देर से पहुंचीं 'मैडम जी' तो नगर आयुक्त ने बंद कराया दफ्तर, लगा ताला, देखें तस्वीरें

municipal commissioner shut down the office of lady officer due to late in mathura
दफ्तर के बाहर कुर्सी पर बैठीं अपर नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना अपर नगर आयुक्त ने आला अधिकारियों को दी। मामला शासन तक पहुंच गया। करीब एक घंटे बाद अपर नगर आयुक्त महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु के पास पहुंचीं। इसके बाद ही नगर आयुक्त द्वारा उनके कार्यालय का ताला खुलवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर से पहुंचीं 'मैडम जी' तो नगर आयुक्त ने बंद कराया दफ्तर, लगा ताला, देखें तस्वीरें

municipal commissioner shut down the office of lady officer due to late in mathura
दफ्तर के बाहर कुर्सी पर बैठीं अपर नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
अपर नगर आयुक्त का कहना है कि नगर आयुक्त उन्हें परेशान कर रहे हैं। अभी तक करीब 20 स्पष्टीकरण मांग चुके हैं। आज वो 11.17 मिनट पर आईं। नगर आयुक्त उनसे पांच मिनट पहले ही आए थे। 
विज्ञापन

देर से पहुंचीं 'मैडम जी' तो नगर आयुक्त ने बंद कराया दफ्तर, लगा ताला, देखें तस्वीरें

municipal commissioner shut down the office of lady officer due to late in mathura
दफ्तर के बाहर कुर्सी पर बैठीं अपर नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त समीर वर्मा ने कहा कि अपर नगर आयुक्त को कई दफा समय से आने के लिए कहा गया, लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा। वो निगम के अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन भी नहीं करती हैं। इसके संबंध में कई दफा शासन को भी अवगत कराया जा चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed