फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उठ जा मेरे लाल: शहीद बेटे के पार्थिव शरीर से लिपट मां ने की करुण पुकार, ताबूत में पति को देख बेहोश हुई पत्नी

Mon, 26 Dec 2022 07:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Dec 2022 07:03 AM IST
विज्ञापन
Mother and wife wept after seeing the dead body of martyr Bhupendra Singh in etah
शहीद भूपेंद्र सिंह के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

सिक्किम सड़क हादसे में शहीद हुए एटा के लांस नायक भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। ताबूत खोलते ही पत्नी सारिका गश खाकर गिर पड़ीं। महिलाओं ने उनके मुंह पर पानी के छींटे मारे, एक मिनट बाद होश में आने के बाद चेहरा देखने की कोशिश की और फिर गश खाकर गिर गई। शहीद की बिलखती मां कह रही थी कि बिना पैर छुए कहीं नहीं जाता था। अब आने पर भी लेटा हुआ है।



शहीद को दी अंतिम विदाई: तिरंगे में लिपटकर आया एटा का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम

सिक्किम में शुक्रवार को सेना का वाहन खाई में गिर गया था। हादसे में लांस नायक भूपेंद्र सिंह समेत 16 जवान शहीद हो गए थे। भूपेंद्र सिंह गांव ताजपुर अद्दा के रहने वाले थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे शहीद भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। मां, पिता, पत्नी आदि परिजन शहीद की एक झलक देखने के लिए व्याकुल थे। 

Mother and wife wept after seeing the dead body of martyr Bhupendra Singh in etah
शहीद के घर में मची चीत्कार - फोटो : अमर उजाला
ताबूत को खोला वैसे ही शहीद के पिता बोले, मेरे बेटे का यह हाल हुआ, जिसकी कभी कल्पना तक नहीं की थी। शहीद की मां एक ही बात कह रही थी लाल उठो, तुमने पैर नहीं छुए। बिना पैर छुए कहीं जाते नहीं थे। अब क्यों नहीं बोल रहे हो। कुछ तो बोलो मेरे लाल। अंत्येष्टि स्थल पर शहीद की मां और पत्नी कई बार गश खाकर गिर पड़ीं। 
Mother and wife wept after seeing the dead body of martyr Bhupendra Singh in etah
शहीद को श्रद्धांजलि देने उमड़े हजारों लोग - फोटो : अमर उजाला
शहीद लांस नायक के परिजन को प्रशासन द्वारा सहायता धनराशि के चेक उपलब्ध कराए गए। जहां 35 लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी और 15 लाख रुपये का माता-पिता को सौंपा गया। वहीं पत्नी को समूह-ग की नौकरी जल्द दिलाए जाने की बात कही गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and wife wept after seeing the dead body of martyr Bhupendra Singh in etah
शहीद लांस नायक भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
सैनिक कल्याण बोर्ड से कर्नल महेंद्र प्रसाद शहीद भूपेंद्र के घर पहुंच गए। परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि शहीद की पत्नी सारिका सिंह और माता-पिता के खातों में अलग-अलग सहायता राशि पहुंचेगी। कर्नल ने बताया कि शहीद की पत्नी को नौकरी दी जाएगी। 
विज्ञापन
Mother and wife wept after seeing the dead body of martyr Bhupendra Singh in etah
शहीद के पार्थिव शरीर के पास बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शहीद के पिता सुरेंद्र सिंह ने छोटे बेटे की नौकरी देने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जाएगा कि आउटसोर्सिंग से उसे भी नौकरी मिले। शहीद के पिता ने फर्रुखाबाद में नौकरी को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed