{"_id":"5e0734d98ebc3e879937c26d","slug":"more-than-one-thousand-road-accidents-in-year-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगराः साल 2019 में सफर रहा 'जानलेवा', 12 महीने में 590 लोगों की मौत, झरना हादसे ने दहला दिया था दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः साल 2019 में सफर रहा 'जानलेवा', 12 महीने में 590 लोगों की मौत, झरना हादसे ने दहला दिया था दिल
Sat, 28 Dec 2019 04:48 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
झरना नाले में गिरी बस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 आगरा को हादसों का दर्द देकर जा रहा है। एक जनवरी से 25 दिसंबर तक 360 दिनों में ही जनपद में 1020 हादसे हुए। इनमें 590 लोगों की जान गई, जबकि 910 घायल हुए। यह हाल तब रहा जब यातायात नियम तोड़ने पर जुर्माना बढ़ा, चालान चार लाख से ज्यादा काटे गए। हाईवे हो या एक्सप्रेसवे, सभी जगह भीषण हादसे हुए। झरना बस हादसे ने तो सबका दिल दहला दिया था।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
8 जुलाई, 2019: झरना नाले पर 'मौत' की झपकी
यमुना एक्सप्रेसवे पर झरना नाला के समीप 8 जुलाई, 2019 को भीषण हादसा हुआ था। झरना नाले के पास ड्राइवर कृपाशंकर को झपकी लगी तो बस पर काबू नहीं रहा। रफ्तार तेज थी इस कारण बस नाले की चार फुट ऊंची रेलिंग पर 20 फुट चढ़कर हवा में झूलती हुई घिसटती चली गई। इसके बाद 40 फुट गहरे झरना नाले में गिर गई। 29 लोगों की मौत हो गई और 27 गंभीर रूप से घायल हुए। नौ अगस्त, 2012 में शुरू हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर यह सबसे बड़ा हादसा था।

11 अप्रैल, 2019: एक्सप्रेसवे पर आठ लोगों की जान हुई मौत
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 33 पर भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई थी। तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक में पीछे से घुस गई थी। हादसे में आजमगढ़ और जौनपुर के आठ लोगों की मौत हो गई थी। सभी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में साक्षात्कार देने आ रहे थे।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 33 पर भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई थी। तेज रफ्तार अर्टिगा कार ट्रक में पीछे से घुस गई थी। हादसे में आजमगढ़ और जौनपुर के आठ लोगों की मौत हो गई थी। सभी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में साक्षात्कार देने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
10 जून, 2019: 30 फुट गहरी खाई में पलटी ट्रैक्टर-टॉली
आगरा-जयपुर हाईवे स्थित महुअर पुल पर रोडवेज बस की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली 30 फुट गहरी खाई में पलट गई थी। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गईं थीं।
आगरा-जयपुर हाईवे स्थित महुअर पुल पर रोडवेज बस की टक्कर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली 30 फुट गहरी खाई में पलट गई थी। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि 25 से ज्यादा घायल हो गईं थीं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
28 जून, 2019: मौत का एक्सप्रेसवे, सात लोगों की जान गई
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के नगला लोहिया कट के पास 27वें माइल स्टोन पर सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई। 46 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसा बस के बालू लदे ट्रक से टकराने की वजह से हुआ था। अवैध खनन के कारण हाईवे और एक्सप्रेस वे पर बालू लदे ट्रक पूरे साल दौड़ते रहे।