{"_id":"5dcd48ff8ebc3e54d504f1d6","slug":"monkey-at-tajmahal-asi-demands-help-to-nagar-nigam-india-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः बंदरों के 'आतंक' से प्रबंधन परेशान, नगर निगम करेगा मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः बंदरों के 'आतंक' से प्रबंधन परेशान, नगर निगम करेगा मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 15 Nov 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल के मुख्य गुंबद के निकट बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल पर बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने नगर निगम से बंदरों को पकड़वाने के लिए मदद मांगी है। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने नगर आयुक्त अरुण प्रकाश को पत्र लिखा है।
2 of 5
ताजमहल पर बंदर
- फोटो : अमर उजाला
वसंत कुमार स्वर्णकार ने पत्र तमें कहा है कि ताज पर विदेशी और भारतीय पर्यटकों की मौजूदगी रहती है। कई पर्यटकों को बंदर काट चुके हैं। यहां ड्यूटी करने वाले एएसआई कर्मचारी और सीआईएसएफ जवान भी बंदरों के शिकार हो रहे हैं। एएसआई ने बंदरों के काटने की घटनाओं का ब्योरा भी दिया है।
3 of 5
tajmahal
- फोटो : social media
कई बार बंदर सैलानियों पर हमले कर चुके हैं। इससे विदेशों में ताजमल की छवि खराब हो रही है। ताजमहल पर आने वाले बंदरों के लिए कार्ययोजना बनाना बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल के अंदर बने हौज के पानी में अटखेलियां करते बंदर
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के अंदर मस्जिद बनी हुई है। जहां नमाज अदा होती है। नमाज अदा करने वाले मुस्लिमभाई यहां बने हौज के पानी से बुजु करते हैं। यहां भी बंदरों का जमावड़ा रहता है। पानी में आए दिन बंदर अटखेलियां करते नजर आ जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ताजमहल पर जल्द नई टिकट खिड़की भी खुलेगी। ताज के पश्चिमी गेट पर टिकट खिड़की को सहेली बुर्ज से फतेहपुरी मस्जिद के सामने शिफ्टिंग करने का कार्य शुरू हो गया। तकरीबन दो सप्ताह में नई टिकट खिड़की शुरू हो जाएगी। इससे पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।