फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: बदमाशों ने पर्स छीनने के लिए मारा झपट्टा, बाइक से गिरी महिला 100 मीटर तक घिसटती रही... मौत

Mon, 05 Jul 2021 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
miscreants killed woman for purse robbed in Agra
आगरा: मृतका पिंकी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव कीठम से पिंकी अपने भाई राजू के साथ बाइक से मायके जाने के लिए निकली। सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र और पर्स लूटने के लिए झपट्टा मारा। पिंकी ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया तो बदमाशों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। पिंकी बाइक से गिरकर सड़क पर घिसटने लगी। सौ मीटर तक घिसटने के बाद अंतत: बदमाश उसका पर्स लेकर भाग गए। बाद में पिंकी मौत हो गई। यह खौफनाक दृश्य है रविवार को दोपहर दो बजे कीठम के पास न्यू दक्षिण बाईपास का। भरी दोपहरी में इस बाइकर्स गैंग के दुस्साहस ने पुलिस के रुतबे को खुली चुनौती दी है। बदमाश युवती का पर्स तो छीन कर ले गए, इसके साथ ही इस खौफनाक मंजर ने लोगों का चैन भी छीन लिया है। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है।

miscreants killed woman for purse robbed in Agra
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

थाना इरादत नगर के बांस दानसहाय निवासी मनीष सेना की इंजीनियरिंग कोर में तैनात हैं। उनकी तैनाती मणिपुर में है। उनकी पत्नी पिंकी उर्फ प्रेमलता (22) रविवार दोपहर को दो बजे भाई राजू के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। उनका मायका शहजादपुर (फरह) मथुरा में है। राजू ने बताया कि न्यू दक्षिणी बाईपास पर कीठम गांव के पास बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने बहन पिंकी के कंधे से पर्स और मंगलसूत्र लूटने का प्रयास किया। मगर, पिंकी को समझते देर नहीं लगी। 

miscreants killed woman for purse robbed in Agra
आगरा: लूट के दौरान हुई पिंकी की मौत - फोटो : अमर उजाला

पिंकी ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। बदमाश ने झटके से हाथ छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पिंकी ने छोड़ा नहीं। इस पर बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाने लगे। पिंकी अपनी बाइक से गिर गई। वह बदमाशों की बाइक के साथ घिसटने लगी। तकरीबन 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं। इससे उनके सिर में चोट लग गई। यह देखकर भाई ने बाइक रोकी। उधर, बदमाश आगे की तरफ भाग निकले। राजू ने अपने भाई को फोन किया। घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिंकी को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
miscreants killed woman for purse robbed in Agra
आगरा: एसएसपी मुनिराज जी ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
भाई बोला-पुलिस का रसूख नहीं रहा
दिनदहाड़े लूट होती है और सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस आती है, क्या कहूं इसे...। पुलिस की लापरवाही से ही बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हमारे साथ हुई घटना पुलिस के लिए चुनौती है। बदमाश का दुस्साहस दिखाता है कि पुलिस का रसूख नहीं रहा। पिंकी के भाई राजू ने इन शब्दों में पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवकों ने पीछे से पिंकी के कंधे में टंगे पर्स पर झपट्टा मारा। बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक संभालता, इससे पहले ही पिंकी सड़क पर गिर पड़ी। वह एक बदमाश और पर्स को पकड़े थी। बदमाशों की बाइक के साथ घिसटती चली गई। 
विज्ञापन
miscreants killed woman for purse robbed in Agra
घटनास्थल पर एसएसपी मुनिराज जी - फोटो : अमर उजाला
12 तोले जेवर ले गए लुटेरे
वारदात में लुटेरे जेवर से भरा पर्स छीन ले गए हैं। पिंकी के चचिया ससुर प्रमोद ने बताया पिंकी के पर्स में चार सोने की चूड़ी समेत 12 तोला सोने के आभूषण थे। प्रमोद की मानें तो पिंकी का पर्स घटनास्थल से कुछ दूरी पर खाली पड़ा मिला था। उसमें रखे गहने गायब थे। 
एक साल पहले हुई थी शादी
शहजादपुर की पिंकी की शादी 29 जून 2020 को मनीष से हुई थी। 15 दिन पहले ही पति ड्यूटी पर वापस गया। इसके बाद वह भाई के साथ मायके जा रही थी, तभी यह वारदात हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed