फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा डकैती कांड: मुठभेड़ में बदमाशों ने एसपी सिटी और इंस्पेक्टर के सीने पर दागी थीं गोलियां, ऐसे बची जान

Mon, 19 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
miscreants fired bullets on the chest of SP City and Inspector in agra
आगरा में डकैती के बाद हुई थी मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शनिवार को मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय से साढ़े नौ करोड़ का सोना लूटकर भागे बदमाशों ने एसपी सिटी और थाना निरीक्षक के सीने पर गोलियां दागी थीं। गनीमत रही कि दोनों पुलिस अधिकारी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने थे, जिससे उनकी जान बच गई। सोना लूटकर बदमाश एत्मादपुर के मेडिकल स्टोर में घुस गए थे। पुलिस बाहर खड़ी थी। 



एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और निरीक्षक हरीपर्वत अरविंद कुमार ने शटर उठाया तो बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। एक गोली एसपी सिटी को लगी तो दूसरी अरविंद कुमार को। दोनों बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। इससे जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने गोलियां चलाईं। इसमें दोनों बदमाश ढेर हो गए।

मुठभेड़ के मामले में एसपी सिटी ने थाना एत्मादपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार को नामजद किया।  लिखा कि मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से सोना लूटकर भागते बदमाशों की लोकेशन एत्मादपुर में खंदौली रोड पर मिली थी। इस पर थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल को रवाना किया गया। वहीं एसपी सिटी खुद भी पहुंच गए।

miscreants fired bullets on the chest of SP City and Inspector in agra
आगरा डकैती कांड: मुठभेड़ स्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक अनुज सैनी ने नाकाबंदी कर ली। तभी पुलिस को मां खैरानी मेडिकल स्टोर पर पुलिस को पिट्ठू बैग लिए दो बदमाश दिखे। पुलिस ने दोनों को चेकिंग के लिए रोका तो दोनों मेडिकल स्टोर में घुस गए और मालिक को बाहर निकालकर शटर गिरा दिया। यहां पर निरीक्षक हरीपर्वत अरविंद कुमार, निरीक्षक सिकंदरा कमलेश कुमार और न्यू आगरा भूपेंद्र बालियान मौजूद थे। दोपहर 4:10 बजे एसपी सिटी और निरीक्षक हरीपर्वत ने दीवार की आड़ लेकर दुकान का शटर उठाया। तभी बदमाशों ने तबाड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे एसपी सिटी और निरीक्षक के सीने में गोली लग गई। 
miscreants fired bullets on the chest of SP City and Inspector in agra
घटनास्थल पर एसपी सिटी व पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला

दोनों पुलिस अधिकारी बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। दोनों की जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं। पुलिस की ओर से 9 एमएम पिस्टल से आठ फायर किए गए। इसमें बदमाशों के गोली लग गई। उनकी तरफ से आवाज आना बंद होने पर पुलिस दुकान में घुसी। बदमाशों के पास बैग और दो पिस्टल बरामद हुईं। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। उधर, घटना स्थल से पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
miscreants fired bullets on the chest of SP City and Inspector in agra
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश निर्दोष और मनीष - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने मरने से पहले बताए साथियों के नाम
एसपी सिटी के मुताबिक, निर्दोष कुमार और मनीष पांडेय ने अपने साथियों के नाम मरने से पहले बता दिए थे। इनमें फिरोजाबाद निवासी नरेंद्र उर्फ लाला, अंशू सोलंकी और प्रभात शर्मा बताया। पुलिस तीनों के अपराधिक इतिहास की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
miscreants fired bullets on the chest of SP City and Inspector in agra
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

...तो बच गया 3.5 किलोग्राम सोना
पुलिस का कहना है कि कंपनी के शाखा प्रबंधक ने 19 किलोग्राम सोना और छह लाख रुपये लूट की बात लिखी हैं। हालांकि कंपनी के स्ट्रांग रूम में 3.5 किलोग्राम सोने के पैकेट रखे हुए मिले गए हैं। इससे आशंका है कि यह बचा हुआ सोना है। शाखा में कुल 19 किलोग्राम ही सोना था। ऐसे में शाखा प्रबंधक से लूटे गए सोने के दस्तावेज मांगे हैं। वहीं बरामद सोने की पहचान कराई गई। शाखा प्रबंधक ने बरामद सोना और कैश शाखा का ही बताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed