मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ पर चप्पल उठाने वाली महिला पार्षद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अलग-थलग पड़ गई है। शुक्रवार तक महिला पार्षद के सुर में सुर मिलाने वाले पार्षदों ने भी साथ छोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला पार्षद के घर पर दबिश दी। वो पति सहित घर छोड़कर लापता है।
संबंधित खबर: मर्यादा तार-तार: भाजपा विधायक के सामने महिला पार्षद ने नगर आयुक्त पर चलाई चप्पल, मेयर देखते रहे
2 of 5
नगर आयुक्त पर महिला पार्षद ने चलाई चप्पल
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के न होने की बात कहते हुए वार्ड 24 की महिला पार्षद दीपिका रानी ने नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ पर चप्पल चला दी। चप्पल उनके निजी सचिव होशियार सिंह को लगी। नगर आयुक्त ने शहर कोतवाली में महिला पार्षद और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
3 of 5
दीपिका रानी के साथ नारेबाजी करते पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव ने बताया कि दोनों आरोपी घर पर नहीं मिले हैं। उधर, जो भाजपा, कांग्रेस पार्षद महिला पार्षद के सुर में सुर मिला रहे थे अब वो अलग हो गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला पार्षद ने मदद के लिए लखनऊ की राह पकड़ी है।
4 of 5
नगर निगम की बैठक में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भाजपा पार्षद द्वारा किए गए कृत्य को गलत बताया है। कहा है कि यह कृत्य अलोकतांत्रिक है। वो इस संबंध में भाजपा प्रदेश संगठन को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। उधर, राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में चप्पल चलने की घटना की निंदा की है। उन्होंने डीएम से इस प्रकरण में कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की है।
5 of 5
नगर निगम की बैठक में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका से निगम बनने के बाद निगम के माहौल में कोई परिवर्तन नहीं आया है। निगम में कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं कई दफा हो चुकी हैं। कुछ माह पहले जलकल के एक जेई के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद सफाई के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी को सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर दो पार्षदों ने पीटा था। निगम के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने इन मामलों में समझौता करा दिया था।