फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत से खिलवाड़: रिफाइंड, डिटर्जेंट और सिंथेटिक पाउडर से बन रहा था नकली दूध, शहर-कस्बों में होता था सप्लाई

Thu, 17 Nov 2022 09:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
milk was being made from refined, detergent and synthetic powder at dairy in Agra
ड्रम में भरा नकली दूध - फोटो : अमर उजाला

आगरा के एत्मादपुर में रिफाइंड, डिटर्जेंट और सिंथेटिक पाउडर से नकली दूध बनाया जा रहा था। सूचना पर एफएसडीए की टीम ने बुधवार को बिहारीपुर गांव में राजेंद्र सिंह की डेयरी पर छापा मारा। टीम को यहां अज्ञात रासायनिक पदार्थ भी मिले। कृत्रिम दूध की आशंका पर चार ड्रम में रखे दूध के नमूने लिए गए और इसे जब्त कर लिया गया। कीड़े व मक्खियां पड़े होने पर 650 लीटर दूध को नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दो आरोपियों के खिलाफ एत्मादपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।



बिहारीपुर गांव में कृत्रिम दूध बनाए जाने की सूचना पर सहायक आयुक्त (खाद्य) आगरा मंडल के निर्देशन में सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) अमित कुमार सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत गुप्ता, शैलेंद्र कुमार पांडेय व अन्य के साथ डेयरी पर छापा मारा। मौके पर मुकेश सिंह मिला। डेयरी पर चार ड्रमों में लगभग 650 लीटर मिश्रित दूध पाया गया। एक कटे हुए ड्रम में मुकेश एक सफेद रंग के पदार्थ को पानी में मिलाकर प्लंज से चला रहा था। टीम की कार्रवाई के समय लोग एकत्रित हो गए। इस पर थाना एत्मादपुर से पुलिस को बल मौके पर बुला लिया गया।

milk was being made from refined, detergent and synthetic powder at dairy in Agra
जांच करती एफएसडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला

मौके पर करीब छह किलोग्राम माल्टोडेक्सड्रिन पाउडर, दो लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, एक किलो लिक्विड केमिकल, एक पॉलीथिन में पांच किलो अज्ञात रासायनिक पदार्थ तथा चार किलो अज्ञात रासायनिक पदार्थ लाल केन में मिला। टीम ने कृत्रिम दूध की आशंका पर चारों ड्रमों में रखे दूध के चार नमूने लिए और इसे जब्त कर लिया गया। 

650 लीटर मिश्रित दूध में कीड़े व मक्खियां पड़े होने और उपभोग के योग्य न पाए जाने की वजह से नष्ट करा दिया गया। दूध के सभी नमूने और रासायनिक पदार्थ के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। मुकेश को पुलिस पूछताछ के साथ अपने साथ थाने ले गई।

milk was being made from refined, detergent and synthetic powder at dairy in Agra
कार्रवाई के दौरान पुलिस भी रही मौजूद - फोटो : अमर उजाला

कैंसर का कारण बन सकता है नकली दूध

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि केमिकल मिलाकर तैयार किया गया नकली दूध स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। शरीर के अंदर जाने पर यह कैंसर का कारण बन सकता है। यह पाचनतंत्र को भी खराब कर देता है। उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। इसके लगातार सेवन से किडनी भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
milk was being made from refined, detergent and synthetic powder at dairy in Agra
650 लीटर दूध नष्ट कराया - फोटो : अमर उजाला

ऐसे पहचानें

प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि सिंथेटिक व केमिकल मिले दूध की घर पर भी पहचान की जा सकती है। केमिकल मिलाकर जो नकली दूध तैयार किया जाता है, उसका स्वाद खराब हो जाता है। दूध पीते समय स्वाद खराब लगे तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी लैब में भी जांच कराई जा सकती है। केमिकल मिला दूध गरम करने पर पीला हो जाता है। दूध को हाथ में लेकर रगड़ने पर साबुन की तरह लगता है। 
विज्ञापन
milk was being made from refined, detergent and synthetic powder at dairy in Agra
मौके पर जांच करती एफएसडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला

लंपी का उठाया फायदा

केमिकल से नकली दूध बनाने वालों ने लंपी वायरस के कारण दूध की आपूर्ति कम होने का फायदा उठाया। इन दिनों लंपी पीड़ित गायों का दूध नहीं लिया जा रहा है। शहर में देसी घी और मक्खन की आपूर्ति कम हुई है, लेकिन एक हजार से ज्यादा शादियों और अन्य धार्मिक आयोजन होने के बाद भी दूध की किल्लत नहीं है। लंपी के कारण दूध की जो 20 से 30 फीसदी तक आवक घटी, उसे केमिकल से नकली दूध बनाकर पूरा किया जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed